Select Date:

वीवो अब प्रो कबड्डी लीग और बिग बॉस की प्रायोजक नहीं रहेगी

Updated on 08-08-2020 06:54 PM
नई दिल्ली । आईपीएल क्रिकेट के बाद अब चीनी मोबाइल कंपनी वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) और टेलीविजन शो बिग बोस की खिताबी प्रायोजक नहीं रहेगी। प्रो कबड्डी के लिए वीवो हर साल का 60 करोड़ और टेलीविजन शो बिग बॉस के लिए हर सत्र के लिए वह 30 करोड़ रुपये दे रही थी। भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने से अब कंपनी प्रबंधन इस साल ब्रांडिंग और प्रमोशन पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहता। इसकी जगह कंपनी का ध्यान रीटेल डिस्काउंट के जरिए अपने उत्पाद बेचने पर रहेगा। जब तक दोनों देशों के बीच हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं, तब तक वीवो प्रबंधन इसी रणनीति के जरिये कारोबार करेगी। 
वीवो ने प्रो कबड्डी लीग के लिए साल 2017 में पांच सालों के लिए 300 करोड़ में करार किया था। कोरोना महामारी के कारण 2020 में कबड्डी लीग रद्द कर दी गई है। ऐसे में कंपनी ने डील समाप्त करने की बात कही है। वीवो ने बिग बॉस के लिए भी साल 2019 में दो सालों के लिए 60 करोड़ में प्रायोजन करार किया था। वहीं कंपनी ने बीसीसीआई के साथ 2190 करोड़ का करार किया था। हर साल विवो हर साल ब्रांडिंग और प्रमोशन पर 1000 करोड़ के करीब खर्च करती है, जिसे  बचाकर अब वह ज्यादा रीटेल डिस्काउंट देकर अपने उत्पादों को बेचेगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.