बता दें कि, इस दिन खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि?ों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रपति इस दिन राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे अवार्ड प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानव शरीर पर इसके लाभों को समझने के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। डॉ. महंत ने खिलाडि?ों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, खिलाड़ी देश का अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाये।