Select Date:

विराट का जज्बा महान, उसे मेहनत करते देखकर मुझे खुद पर आती है शर्म : तमीम इकबाल

Updated on 03-06-2020 09:37 PM
नई दिल्ली । अपने क्रिकेट करियर में 37 शतक और 22 हजार से ज्यादा रन बना चुके बांग्लादेश के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ने तमीम इकबाल ने संजय मांजरेकर से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें विराट कोहली को मेहनत करते देखकर हमेशा खुद पर शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने कहा भारतीय क्रिकेट टीम ने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है और इसका असर बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर भी पड़ा है। मुझे यह बात कहने में कोई शर्म नहीं है कि 2-3 साल पहले जब मैं विराट कोहली को जिम में मेहनत करते देखता था तो मुझे खुद पर शर्म आती थी। एक लड़का जो मेरी उम्र का है वह सफलता के लिए इतनी मेहनत कर रहा है, जबकि मैं उसकी आधी मेहनत भी नहीं करता था। तमीम इकबाल ने बताया बांग्लादेश की टीम में अपनी ट्रेनिंग पर मुश्फिकुर रहीम काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। तमीम ने कहा कि वह मैच से पहले और आराम के दिनों में भी काफी मेहनत करते हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में तमीम इकबाल और विराट कोहली ने भी एक दूसरे से वीडियो चैट की थी और उस दौरान बांग्लादेशी कप्तान ने विराट से उनके लक्ष्य का पीछा करने के राज के बारे में सवाल पूछा था। जिसपर विराट कोहली ने बताया था कि जब वो छोटे थे तो टीम इंडिया की लक्ष्य का पीछा करते हुए हार देखते थे। विराट कोहली को ये लगता था कि वो इस मैच को जिता सकते थे।
 विराट कोहली ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करते हुए उनपर कोई दबाव नहीं होता। बल्कि उनके लिए चीजें आसान होती हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि उन्हें कैसी बल्लेबाजी करनी है। भले ही बांग्लादेश और भारत के बीच मैदान पर काफी ज्यादा तकरार दिखाई देती है लेकिन मैदान के बाहर दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। तमीम इकबाल समेत बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी तो विराट कोहली और रोहित शर्मा से काफी कुछ सीखते भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.