पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर विराट कोहली के कोच का बड़ा बयान, ICC के एक्शन पर कह दी ये बात
Updated on
02-02-2026 05:38 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान का पहले वर्ल्ड कप में खेलना संदिग्ध था। उन्होंने अब स्पष्ट कर दिया है कि वे विश्व कप तो खेलेंगे। लेकिन, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले का बॉयकॉट करेंगे। पाकिस्तान ने आनन-फानन में यह फैसला तो ले लिया है। हालांकि उनको इसके अंजाम का अभी आइडिया भी नहीं है। पीसीबी अगर अपने इस फैसले को नहीं बदलता है तो उन्हें तगड़ा नुकसान होगा। इस मामले पर अब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
राजकुमार शर्मा ने दिया बड़ा बयान
राजकुमार शर्मा ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'बहुत अनफॉर्चुनेट है और यह बड़ा ही अजीब फैसला है पाकिस्तान का। अभी तक उन्होंने रिएक्ट नहीं किया था। पहले बांग्लादेश के सपोर्ट में उन्होंने वोट किया कि बांग्लादेश को भारत में नहीं आना चाहिए, नहीं खेलना चाहिए। अब उन्होंने खुद भी बैकआउट करने की बात की है। यह बहुत अनफॉर्चुनेट है। इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा पाकिस्तान को, पाकिस्तान की आवाम को, जोकि देखना चाहते हैं भारत के खिलाफ मैच खेलते हुए अपने प्लेयर्स को। उनके प्लयेर्स के लिए उनकी सारी पब्लिक के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। मुझे लगता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोबारा सोचेगा इस बात पर।'उन्होंने आगे कहा, 'देखिए, क्रिकेट में भारत बहुत ऊपर है पाकिस्तान से। यह पॉलिटिकल फैसला है। उन्हें सोचना चाहिए कि अगर आईसीसी उनके खिलाफ एक्शन लेती है तो पीसीबी का बड़ा नुकसान हो सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह दोबारा सोचेंगे अपने इस डिसीजन के बारे में।'
पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने पाकिस्तान के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका या प्लेयर्स का फैसला नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो पीसीबी चीफ या सरकार कहेगी, वे वही करेंगे।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…