Select Date:

एकदिवसीय ही नहीं टेस्ट भी खेलना चाहते हैं बिलिंग्स

Updated on 05-06-2020 09:17 PM
लंदन। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स टेस्ट क्रिकेट भी खेलना चाहते हैं। बिलिंग्स ने कहा है कि अब वह सीमित ओवरों के प्रारुप में खेलने वाले क्रिकेटर के तौर पर ही सीमित नहीं रहना चाहते हैं। बिलिंग्स ने अपने करियर की शुरुआत में जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का फैसला किया था, तब वह टेस्ट नहीं खेलना चाहते थे। इस क्रिकेटर ने अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला जबकि उन्होंने अब तक 15 एकदिवसीय और 26 टी0 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। कंधे की चोट के कारण वह पिछले साल विश्व कप टीम में शामिल नहीं किये गये थे। बिलिंग्स ने कहा, ‘इसके लिए मैं सफेद गेंद के क्रिकेट तक अपने को सीमित रखने के अलावा किसी और को दोषी नहीं मानता।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट टीम में भी काफी अवसर मिलते हैं, विशेषकर एक बल्लेबाज के रूप में और साथ ही विकेटकीपिंग के तौर पर भी। मैं सिर्फ सफेद गेंद का खिलाड़ी नहीं बनकर रहना चाहता क्योंकि मैं इससे कहीं बेहतर हूं।’ बिलिंग्स ने आईपीएल में भाग लेने के बाद बदलाव की बात करते हुए कहा, ‘मैंने चार आईपीएल चरण खेले, आप इस तरह के अवसर को ठुकराना नहीं चाहोगे इसमें युवा खिलाड़ी के तौर पर आपके पास अपने को निखारने का मौका होता है. पहले दो वर्षों में उन्हें आईपीएल से कोई ज्यादा आर्थिक लाभ नहीं हुआ और इसलिए उन्होंने भी इसे केवल एक अवसर के रुप में लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.