Select Date:

लॉकडाउन में भी विराट ने कमाए 3.6 करोड़ रुपये

Updated on 05-06-2020 09:17 PM
कमाई में रोडाल्डो शीर्ष, मेसी दूसरे और नेमार तीसरे नंबर पर  
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडॉउन में जहां लोगों को कामकाज नहीं होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस दौरान भी घर में बैठे-बैठे ही 3.6 करोड़ रुपये की भारी कमाई की है। विराट को यह रकम केवल तीन इंस्टाग्राम प्रायोजित पोस्ट के जरिये हुई। इस प्रकार लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाई करने वाले स्टार खिलाड़ियों में विराट एकमात्र क्रिकेटर हैं। इतनी भारी कमाई के बाद भी वह छठे नंबर पर हैं। विराट ने लॉकडाउन के दौरान कुल 3 प्रायोजित पोस्ट किए। उन्हें हर पोस्ट से औसतन 126431 पौंड (करीब 1.2 करोड़ रुपए) की कमाई हुई। विराट के इंस्टाग्राम पर 6.2 करोड़ फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम प्रायोजित पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और युवेंट्स क्लब की ओर से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।  पहले स्थान पर  छठे स्थान पर हैं। 
रोनाल्डो ने 12 मार्च से 14 मई के दौरान 1,882,336 पौंड (करीब 17.9 करोड़ रुपए) की कमाई की। रोनाल्डो के 22.2 करोड़ फॉलोवर हैं। वह इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर हैं।भारत में लॉकडाउन 25 मार्च से लगाया गया था। रोनाल्डो के बाद सबसे अधिक कमाई करने वाले दूसरे खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान और बार्सिलाना क्लब की ओर से खेलने वाले लियोनल मेसी हैं। मेसी ने 4 पोस्टों से 1299373 पौंड (करीब 12.3 करोड़ रुपए) की कमाई की है, उनके 15.1 करोड़ फॉलोवर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर ब्राजील के स्टार खिलाड़ी जूनियर नेमार हैं। नेमार को 4 पोस्ट करने के लिए 1,192,211 (लगभग 11.4 करोड़ रुपये) पौंड मिले हैं।
वहीं अमेरिकी एनबीए बास्केटबाल स्टार शकील ओ’नील के इंस्टाग्राम पर 1.7 करोड़ फॉलोवर हैं। शकील ने 16 पोस्टों से 583,628 पौंड (करीब 5.5 करोड़ रुपए) कमाए हैं। वह लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम से कमाई करने वाले शीर्ष-5 खिलाड़ियों में एकमात्र गैर फुटबॉलर हैं। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम का प्रभाव अब तक बना हुआ है। बेकहम ने इस दौरान सिर्फ 3 पोस्ट कर 405,359 पौंड (करीब 3.8 करोड़ रुपए) बटोर लिए। इस दिग्ग्ज खिलाड़ी के इंस्टाग्राम पर 6.3 करोड़ फॉलोवर्स हैं और इसी के साथ ही वह पांचवें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.