बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट और रोहित शीर्ष पर बरकरार
Updated on
06-08-2020 09:46 PM
दुबई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईसीसी की एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और दूसरे पर भारत के जसप्रीत बुमराह बरकरार हैं, कोहली के 871 अंक हैं और नंबर एक पर हैं जबकि रोहित के 855 अंक हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम के 829 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह के 719 अंक हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मैच में 113 रन की पारी खेलने के बाद चार पायदान के लाभ के साथ ही 42वें स्थान पर आ गये हैं। वहीं उस मैच में 142 रन की पारी खेलकर पॉल स्टर्लिंग 26वें स्थान पहुंच गए हैं।
कर्टिस कैम्फर अपने दो अर्धशतक के साथ ही बल्लेबाजों की सूची में 191वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी सूची में आयरलैंड के तेज गेंदबाज क्रेग यंग छह विकेट लेकर 40 स्थान के लाभ के साथ ही 89वें स्थान पर पहुंच गए जबकि मार्क एडेर (छह स्थान के लाभ के साथ 138वें स्थान पर आ गये हैं। जोशुआ लिटिल 38 पायदान के लाभ से 146वें स्थान पर आ गये हैं। इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने अंतिम एकदिवसीय में लगाये गये शतक से एक पायदान ऊपर आकर 22वीं रैंकिंग पर हैं। वहीं जॉनी बेयरस्टो भी 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…