गुना में दलित परिवार पर हिंसा, बसपा चीफ मायावती बोली- भाजपा-कांग्रेस में कोई अंतर नहीं
Updated on
16-07-2020 08:08 PM
लखनऊ। मध्य प्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार पर पुलिस की बर्बरता की घटना पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने रोष जताया है। मायावती ने कहा है कि सभी सरकारें दलितों को बसाने का ढिंढोरा पीटती हैं लेकिन उन्हें उजाड़े जाने की घटनाएं आम हैं। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही कोई अंतर नहीं है। मायावती ने कहा, 'मध्य प्रदेश के गुना पुलिस और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दलित परिवार को कर्ज लेकर तैयार की गई फसल को जेसीबी मशीन से बर्बाद करके उस दम्पत्ति को आत्महत्या का प्रयास करने को मजबूर कर देना अति-क्रूर और अति-शर्मनाक है। इस घटना की देशव्यापी निन्दा स्वाभाविक है। सरकार सख्त कार्रवाई करे।' बसपा सुप्रीमो ने कहा, 'एक तरफ भाजपा और इनकी सरकार दलितों को बसाने का ढिंढोरा पीटती हैं। वहीं दूसरी तरफ उनको उजाड़ने की घटनाएं उसी तरह से आम हैं, जिस प्रकार से पहले कांग्रेस पार्टी के शासन में हुआ करती थी, तो फिर दोनों सरकारों में क्या अन्तर है? खासकर दलितों को इस बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।' मध्य प्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार के साथ पुलिस की बर्बरता के बाद किसान दंपति ने खेत में ही कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों का इलाज चल रहा है। जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस ने किसान की बेरहमी से पिटाई की और उसकी पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिले के कलेक्टर व एसपी को पद से हटा दिया है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…