विंसी प्रीमियर टी10 लीग में 49 रनों से विजयी रही सुनील अंबरीस की टीम, निरंतर चौथी जीत
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज में चल रही प्रतिष्ठित विंसी प्रीमियर टी10 लीग में सोमवार को साल्ट पोंड ब्रेकर्स ने बोटनिकल गार्डन्स रेंजर्स के खिलाफ 49 रन की शानदार विजय हासिल की है। साल्ट पोंड ब्रेकर्स ने ओपनर सुनील अंबरीस (41 ना) और कादिर नेड (24) की बदौलत 2 विकेट पर 104 रन बनाए जिसके बाद गार्डन्स रेंजर्स टीम 7 विकेट पर 55 रन ही बना सकी। जेविड हैरी ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। साल्ट ब्रेकर्स टीम ने टूर्नमेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। सुनील अंबरीस ने 26 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। उन्होंने कादिर के साथ पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए उरनेल थॉमस (24 ना) के साथ 64 रन की नाबाद साझेदारी की।
इसके बाद दिन के दूसरे मुकाबले में ला सूफरायर हाइकर्स ने फोर्ट चार्लोट स्ट्राइकर्स को 10 रन से हरा दिया। हाइकर्स टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन बनाए जिसके बाद चार्लोट स्ट्राइकर्स टीम निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट पर 74 रन ही बना सकी। हाइकर्स टीम के लिए ओपनर सलवान ब्राउन अर्धशतक से मात्र 2 रन से चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों पर 6 चौकों और 2 चौकों की मदद से 48 रन बनाए। उनके डेसरोन मेलोनी के साथ 5 ओवर में ही 51 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। वह 8वें ओवर में टीम के दूसरे विकेट के तौर पर आउट हुए। 85 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चार्लोट टीम की शुरुआत ही खराब रही और उसके 2 विकेट मात्र 4 रन तक गिर गए। इसके बाद रेनरिक विलियम्स (22) और किर्तोन लाविया (23) ने कोशिश की लेकिन हाइकर्स टीम के गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश लगाए रखा। हाइकर्स टीम के ओथनील लुईस और केनसन डाल्जेल ने 2-2 विकेट लिए।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…