Select Date:

दिनदहाड़े कत्ल कर विलेन बन गया टिकटॉक का स्टार

Updated on 21-06-2020 06:08 PM
गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर एकतरफा प्यार में युवती को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने वाला शेरखान टिकटॉक स्टार निकला। टिकटॉक पर उसके चार लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। यही नहीं, शेरखान ने हत्या से एक दिन पहले फेसबुक पर पुलिस की वर्दी में अपनी फोटो भी अपलोड की थी। टशन दिखाने के लिए इससे पहले उसने पुलिस की वर्दी में वीडियो भी अपलोड की थी। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले हत्यारोपी शेरखान को पुलिस तीन दिन बाद भी ट्रेस नहीं कर सकी है। पुलिस के निशाने पर अब उसके दोस्त हैं। पुलिस का मानना है कि वह दोस्तों से संपर्क जरूर करेगा। टीला मोड़ थानाक्षेत्र के तुलसी निकेतन में बलदेव सिंह पत्नी और बेटी नैना (19) के साथ रहते थे। नैना 2019 में दिल्ली सुंदर नगरी स्थित स्कूल से 12वीं पास कर नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही थी। 22 जून को उसकी शादी थी। गत 17 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे नैना अपने माता-पिता के साथ घर के पास ही दुकान से नया सिमकार्ड लेकर लौट रही थी। रास्ते में मां-बेटी फास्टफूड खाने के लिए रुक गईं। इसी दौरान पीछे से आया सुंदरनगरी दिल्ली निवासी शेरखान उर्फ शेरू नैना को खींचकर एक दुकान के किनारे ले गया और चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। नैना की मां मदद के लिए चिल्लाती रहीं लेकिन लोग तमाशबीन बन रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.