ग्राम गढ़िया, आड़ावाल और करंदोला को क्वारेंटाईन सेंटर के वर्णित परिधि क्षेत्र को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित
Updated on
18-07-2020 06:33 PM
जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रजत बंसल द्वारा वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच हेतु प्रेषित किया गया था, जिसमें तहसील लोहण्डीगुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ़िया के 01 निवासी, जगदलपुर तहसील आड़वाल के 05 मरीज और बस्तर तहसील के अंतर्गत ग्राम करंदोला प.ह.नं. 8 में 01 व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए कोरोन्टाईन सेंटर शासकीय आईटीआई बालक छात्रावास ग्राम गढ़िया केे सीआरपीएफ कोरोन्टाईन सेंटर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ बालक छात्रावास आड़ावाल और संबंधित व्यक्ति परवेज खान के मकान के चारो और वर्णित परिधि क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
उक्त चिन्हांकित क्षेत्रों के अंतर्गत सभी दुकाने एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यंत बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंध होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस कांटेक्ट एवं सैंपल आदि की कार्रवाई की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में कार्रवाई हेतु केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकैटिंग (लोहण्डीगुड़ा), आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं सेनेटाईज व्यवस्था (ग्राम पंचायत गढ़िया), एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क इत्यादि उपलब्ध कराना एवं वायो मेडिकल अपषिष्ट प्रबंध्न (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) कंटेन्टमेंट जोन के प्र्यवेक्षक हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोहण्डीगुड़ा को नियुक्त किया गया है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…