Select Date:

विद्युत ने शख्स की जान बचाने का वीडियो शेयर किया:टाइगर पर फायरिंग मामले में कहा था- कोई तो आरोपियों को पकड़ लेता, लोग तमाशा देखते रहे

Updated on 26-10-2026 12:55 PM

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फैंस पर सवाल उठाकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक वीडियो साझा किया है।

इस पुराने वीडियो में विद्युत रियल लाइफ में एक व्यक्ति की जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनकी फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग के दौरान का है, जहां एक व्यक्ति गहरी और कांटेदार ढलान से फिसलकर नीचे गिर गया था और विद्युत ने अपनी जान की परवाह किए बिना नीचे कूदकर उसे बचाया था।

इससे पहले विद्युत ने फैंस से कहा था ‘कोई तो टाइगर के हमलावरों को पकड़ लेता, गोलियां चलती रहीं लोग तमाशा देखते रहे’। इस बयान के बाद विद्युत को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

टाइगर पर हमले के बाद फैंस से पूछे थे सवाल

यह पूरा मामला 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में हुई घटना से जुड़ा है, जहां अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद विद्युत जामवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर टाइगर को निडर बताया था, लेकिन साथ ही मौके पर मौजूद प्रशंसकों पर सवाल खड़े किए थे।

विद्युत ने कहा था कि वहां कई फैंस मौजूद थे जो खुद को सबसे बड़ा फैन बताते हैं, लेकिन गोलियां चलने के दौरान उनमें से किसी ने भी भागकर हमलावरों को पकड़ने या रोकने की कोशिश नहीं की।

विद्युत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और जमकर ट्रोल किया।

'बुलेट राजा' के सेट पर बचाई थी व्यक्ति की जान

शेयर किया गया वीडियो उनकी फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान एक व्यक्ति गहरी और कांटेदार ढलान पर अनियंत्रित होकर गिर जाता है।

उसे गिरता देख विद्युत तुरंत ढलान की ओर दौड़ते हैं और नीचे कूदकर उस व्यक्ति को सुरक्षित पकड़ लेते हैं। अगर विद्युत सही समय पर वहां नहीं पहुंचते, तो उस व्यक्ति को गंभीर चोट लग सकती थी।

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने की थी विद्युत की तारीफ

वीडियो क्लिप में फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया भी विद्युत जामवाल की तारीफ करते दिख रहे हैं। तिग्मांशु धूलिया ने बताया था कि वह जगह काफी गहरी, संकरी और कांटों से भरी थी, जहां जरा सा पैर फिसलने पर गंभीर चोट आ सकती थी। इसके बावजूद विद्युत तुरंत उस व्यक्ति को बचाने के लिए नीचे कूद गए। निर्देशक ने कहा कि दूसरों की मदद करना विद्युत के स्वभाव में शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
 27 October 2026
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
 27 October 2026
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
 27 October 2026
नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की 'जेलर 2' ने अकेले भारत में ही आधिकारिक तौर पर ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' की यह…
 27 October 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
 27 October 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
 27 October 2026
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
 27 October 2026
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
 27 October 2026
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…
Advt.