Select Date:

सहकारिता मंत्री का वीडियो वायरल

Updated on 19-07-2020 11:05 PM
भोपाल । सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का एक 3 मिनट 47 सैकंड वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अरविंद भदौरिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे के लिए अमार्यादित भाषा बोल रहे हैं और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के लिए अश्लील बातें कह रहे हैं। शनिवार रात भिंड में आयोजित  प्रदेश में कमलनाथ सरकार के पतन की कहानी सुना रहे थे। इसके बाद उन्होंने दिग्विजय सिंह और उनके पिता सहित बेटे जयवर्धन सिंह के बारे में अमार्यादित शब्दों का उपयोग किया। इसके बाद अरविंद भदौरिया ने पूर्व खेल मंत्री जीतू पटवारी के बारे में अपशब्द कहे। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में कहा कि वो काला है उसका दिल भी काला है।
कमलनाथ सरकार का तख्ता पलट करने में अहम भूमिका निभाने वाले अटेर विधायक डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया पहली बार शिवराज सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री बनने के बाद भिंड आए तो उन्होंने सरकार गिरने के कई राज खोले। उन्होंने कहा कि 22 दिन 22 विधायक (कांग्रेस के) बैंगलोर में रहे। उससे पहले 13- 14 विधायक उनके पास थे। तब दिग्विजय सिंह, उनका बेटा जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी होटल में आए, गुंडागर्दी की। मैंने कहा मैं चंबल से आता हूं, मेरा नाम अरविंद सिंह भदौरिया है। चंबल का आदमी प्यार से बात करता है, गुंडागर्दी से नहीं। उसके बाद दिग्विजय सिंह ने मुझे खरीदने की कोशिश की। मैंने कहा कि तुम्हारे बाप मुझे नहीं खरीद पाएंगे। बाद में उन्होंने मेरे भाई को पुलिस थाने बुलवाया। मेरे घर पर पुलिस भेजी। मेरे नौकर को पकड़ लिया। फिर भी सरकार नहीं बचा पाए। अरविंद ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के बारे में भी अपशब्द कहे।
कांग्रेस पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप
शहर के निराला रंग विहार में आयोजित स्वागत सभा में कैबिनेट मंत्री डॉ. भदौरिया ने 23 मिनट 16 सेकंड का भाषण दिया, जिसमें पहले तो उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उसके बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कहा कि कांग्रेस को 60 प्रतिशत लोगों ने सिंधिया के चेहरे पर वोट दिया था। जबकि कमलनाथ के चेहरे पर 7 प्रतिशत वोट मिला था। लेकिन जब उनकी सरकार बनी तो उन्होंने वादा खिलाफी की। सिंधिया ने कहा तो उन्होंने उनकी नहीं सुनी।
अटेर के पूर्व विधायक कटारे पर भी साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री डॉ भदौरिया ने अपने भाषण के अंत में कांग्रेस से अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिसके जैसे संस्कार होते हैं वह वैसा बोलता है। राजनीति में भी मर्यादा होती है। लेकिन मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। जब कभी सामने आएंगे तो जनता जवाब देगी। दरअसल कुछ महीनों पहले पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह के आवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने अरविंद भदौरिया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.