Select Date:

गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण प्रक्रिया शुरू

Updated on 26-08-2020 06:20 PM
रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों और किसानों से खरीदी गई गोबर से अब प्रदेश के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सरगुजा जिले के गौठानों में भी गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने की तैयारी जोरो से चल रही है। यहां गठित गौठान समिति के सदस्यों  एवं स्व-समूह की महिलाएं वर्मी टांका में गोबर डालकर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में जुटी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत केशवपुर के गौठान में समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाना शुरू कर दी गई हैं। केंचुआ से खाद बनाने के लिए समूह की इन महिलाओं ने कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिले के 86 गौठानों में बीते 20 जुलाई से गोधन न्याय योजना के तहत गौठान समिति द्वारा पशुपालकों से गोबर की खरीदी जा रही है। केशवपुर गौठान में 86.13 किं्वटल गोबर की खरीदी की गई है। वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए गोबर तथा घुरवा अपशिष्ट को आयताकार बने पिट में डालकर रिफिलिंग किया जाता है। उसमे उचित मात्रा में केंचुआ डाला जाता है। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट लगभग 75 प्रतिशत तैयार हो गया है। आगामी 10 दिनों में पूर्ण रूप से वर्मी कम्पोस्ट बनकर विक्रय के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे समूह की महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.