Select Date:

मुगल आक्रांता बाबर का घर है उज्बेकिस्तान, PM मोदी को द‍िया सर्वोच्‍च सम्‍मान, उज्‍बेक मानते हैं नेशनल हीरो

Updated on 31-08-2026 01:19 PM
ताशकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार-रविवार को उज्बेकिस्तान का दौरा किया है। उनकी यात्रा ने एक बार फिर भारत और मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान के सदियों पुराने रिश्तों पर ध्यान खींचा है। उज्बेक राजधानी ताशकंद भारतीयों के नया नाम नहीं है। इसी शहर में भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध के बाद शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए थे। इस शहर से एक बुरी याद भी जुड़ी है क्योंकि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन ताशकंद में ही हुआ था। ताशकंद के अलावा भी उज्बेकिस्तान का एक ऐसा शहर है, जिसका भारत से रिश्ता मुगल काल से जुड़ा है। ये पहाड़ों में बसा शहर अंदीजान है।

अवाजदवायस में अपने एक लेख में अदिति भादुरी ने अंदीजान को भारत और उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक रिश्तों का सबसे अच्छा उदाहरण और पुल कहा है। अंदीजान उज्बेकिस्तान के तिएन शान और पामीर पहाड़ों की तलहटी में फरगना घाटी के बीच बसा है। इसी शहर में बाबर जन्म थे, जिन्होंने लोधी को हराकर दिल्ली में मुगल काल की नींव रखी और क्षेत्र में एक नया इतिहास बना।

अंदीजान में बाबर का जन्म

फरगना के शासक उमर शेख मिर्जा के घर जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर का जन्म 1483 में हुआ। साल 1494 में उमर मिर्जा की मौत हो गई, जब बाबर की उम्र 12 साल थी। अपने पिता के बाद वे फरगना के शासक बने लेकिन जल्द ही उनकी गद्दी चली गई। समरकंद पर कब्जे की नाकाम कोशिश के बाद बाबर काबुल में बसे और आखिर हिंदुस्तान की तरफ जाने का इरादा करते हुए सेना तैयार की।

साल 1526 में पानीपत में बाबर की इब्राहिम लोदी से लड़ाई हुई, जो उस वक्त दिल्ली पर शासन कर रहे थे। लोदी को हराने के बाद बाबर ने मुगल साम्राज्य की नींव रखी, जिसने अगले तीन सदियों तक भारत (मौजूदा समय से पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत) के बड़े हिस्से पर बहुत मजबूती से शासन किया। बाबर इस जीत के बाद सिर्फ चार साल जिंदा रहे लेकिन वह एक ताकतवर साम्राज्य की नींव डाल चुके थे।

उज्बेकिस्तान के हीरो बाबर

उज्बेकिस्तान में बाबर को एक राष्ट्रीय नायक के तौर पर सम्मान दिया जाता है। उनका बेहतरीन सैन्य रणनीतिकार और कवि के रूप में बहुत सम्मान है। देश की साहित्यिक और ऐतिहासिक सोच में उनकी कृति 'बाबरनामा' का अहम स्थान है। बाबर का जन्मदिन (14 फरवरी) उज्बेकिस्तान में मनाया जाता है। अंदीजान में बाबर के बचपन का घर और बगीचा किसी 'तीर्थ-स्थल' जैसा है।

बाबर का गृहनगर अब कोई मध्ययुगीन बस्ती नहीं बल्कि 6,50,000 लोगों की आबादी वाला एक चहल-पहल भरा प्रांतीय शहर और अंदीजान प्रांत की राजधानी है। यहां साक्षरता दर काफी ऊंची है और तेजी से विनिर्माण क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही शहर के सेंट्रल स्क्वेयर में घोड़े पर सवार बाबर की एक विशाल प्रतिमा लगी है।

बाबर के नाम पर म्यूजियम

शहर से सात किलोमीटर दूर बोगिशामोल की पहाड़ी पर बाबर हाउस म्यूजियम और पार्क है। यहीं बाबर बड़े हुए और कहा जाता है कि उन्हें यहां के बगीचों में घूमना और पहाड़ों के एकांत में कविताएं लिखना पसंद था। बाबरनामा में उन्होंने बताया है कि मातृभूमि को हमेशा के लिए छोड़ने से पहले वह विदाई लेने आखिरी बार यहां आए थे।

यह जगह आज लाखों उज्बेक लोगों के लिए एक पवित्र जगह है और विजिटर्स के लिए एक पॉपुलर अट्रैक्शन है। म्यूजियम में बाबर की जिंदगी और कामों से जुड़ी दुर्लभ चीजें रखी हुई हैं। इनमें सिक्के, हथियार, कपड़े, बर्तन और बाबरनामा की कॉपी शामिल हैं। यहां के लोग बाबर और उनकी विरासत के बारे में गर्व से बात करते हैं।

बाबर का सांकेतिक मकबरा

साल 1993 में पहाड़ी की चोटी एक सिंबॉलिक मकबरा बनाया गया। यह एक मार्बल वॉल्ट के अंदर है, जिसमें बाबर की जिंदगी से जुड़ी तीन जगहों से इकट्ठा की गई मिट्टी है। इसमें बाबर का जन्मस्थान अंदीजान, मौत का शहर आगरा और और काबुल की मिट्टी है, जहां इस शासक के अवशेषों को ले जाकर फिर से दफनाया गया था।

अंदीजान से भारत का रिश्ता सिर्फ भारत तक नहीं है। ये प्रांत हालिया वर्षों में गुजरात से तेजी से जुड़ा है। इससे दोनों इलाकों के बीच आर्थिक, एजुकेशनल और कल्चरल जुड़ाव के मौके खुले हैं। भारत के लोग काफी संख्या में अंदीजान में हैं और कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इसमें शिक्षा, व्यापार से लेकर नौकरी तक शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.