Select Date:

अनिल अंबानी की आरकोम के लिए यूवीएआरसीएल ने लगायी बोली

Updated on 05-08-2020 04:46 PM
नई दिल्ली ।  एनसीएलटी बुधवार को अनिल अंबानी  की रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सहायक कंपनियों की समाधान योजना पर सुनवाई करेगी। आरकॉम के लेंडरों ने यूवी एसेट रिजॉल्यूशन (यूवीएआरसीएल) और जियो की समाधान योजनाओं को मंजूरी दी है। इन दोनों ही कंपनियों को आरकॉम की एसेट्स को खरीदने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसी बीच दिल्ली की एक कंपनी यूवीएआरसीएल कंपनी टेलिकॉम एसेट्स के लिए लगाई जाने वाली बोली में सामने आई है। 
यूवीएआरसीएल ने आरकॉम और उसकी सहायक कंपनी रिलायंस टेलिकॉम को खरीदने के लिए 16000 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। इन कंपनियों के पास स्पेक्ट्रम और डेटा सेंटर है। दूसरी ओर रिलायंस इन्फ्राटेल अनिल अंबानी के बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी जियो को झोली में जा सकती है। यह सौदा 20 हजार से 23 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। यूवीएआरसीएल दिल्ली की एक एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) है जो दिवालिया हो चुकी टेलिकॉम कंपनियों को खरीदती है। इसी साल कंपनी को एयरसेल के एसेट्स के अधिग्रहण के लिए एनसीएलटी से मंजूरी मिली थी। इसकी स्थापना 2007 में हुई थी और यह बुक बिल्डिंग के हिसाब से देश की 10 टॉप एआरसी में शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.