Select Date:

क्वारंटाइन सेंटर में रहवासियों के समय का करें प्रभावी उपयोग

Updated on 31-05-2020 07:51 PM
दुर्ग संभाग के कई क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे संभागायुक्त 
दुर्ग। संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र ने आज संभाग के विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया। वे बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम पंचायत सांकरा तथा बहेरा में पहुंचे। यहां उन्होंने क्वारंटीन में रह रहे ग्रामीणों से मिलकर क्वारंटीन सेंटर में बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। संभागायुक्त ने कहा कि यहां आप लोगों के पास चैदह दिन हैं। इसका आप बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं। साक्षरता एवं कौशल संवर्धन के माध्यम से आप अपने समय का बेहतरीन उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा बारिश भी होने वाली है उसके पहले पौधरोपण का कार्यक्रम भी कर सकते हैं। यह हरियाली आपके गांवों में होगी और हमेशा के लिए यादगार रहेगी। उल्लेखनीय है कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु निर्मित क्वारेन्टाइन सेंटर, ग्राम पंचायत सांकरा में 24 श्रमिक एवं क्वारेन्टाइन सेंटर ग्राम पंचायत बेहरा में 58 श्रमिक क्वारेन्टाइन हैं। संभागायुक्त दुर्ग संभाग द्वारा सेंटर में उपस्थित श्रमिकों हेतु उपलब्घ आवश्यक सुविधाओं एवं भोजन आदि की व्यवस्था देखी गई। साथ ही निरीक्षण के दौरान उपस्थित अनुविभागीय दंडाधिकारी बेरला के श्रमिकों को आपस में फिजिकल/सोशल डिस्टेंन्स का पालन सुनिश्चित कराने एवं नियमित स्वच्छता व सैनिटाइजर एवं मास्क के उपयोग करने के निर्देश दिए गए एवं क्वारेन्टाइन सेंटर में उपस्थित श्रमिकों को साक्षर बनाने हेतु विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित करने साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये गये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.