टिकटॉक सौदे में अमेरिका को सुरक्षा और बड़ा लाभ मिलना चाहिए: ट्रंप
Updated on
16-08-2020 06:19 PM
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के समझौते में अमेरिका को पूरी सुरक्षा और बड़ा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने चीन के लोकप्रिय एप के अमेरिका में परिचालन जारी रखने के लिए किसी अमेरिकी कंपनी के साथ करार करने की 15 सितंबर की समयसीमा पर जोर देते हुए यह बात कही।
टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार को खरीदने के लिए माइक्रोसॉफ्ट बातचीत कर रही है। ट्रंप ने इस वीडियो एप पर पाबंदी की चेतावनी दी थी जिसके बाद इसकी अमेरिका की किसी कंपनी को बिक्री की चर्चा शुरू हो गयी। टिकटॉक का दावा है कि दुनियाभर में उसके करोड़ों उपयोगकर्ता हैं और अमेरिका में 10 करोड़ लोग ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
चीन के अनेक सोशल मीडिया ऐप पर भारत के हालिया प्रतिबंध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने छह अगस्त को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किये थे जिसमें टिकटॉक और वीचैट के अमेरिका में परिचालन पर रोक लगाते हुए कहा गया है कि उनसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को खतरा है। प्रतिबंध 45 दिन के भीतर प्रभाव में आएगा।
टिकटॉक और वीचैट पर सबसे पहले भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाबंदी लगाई। भारत ने करीब 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है और इस कदम का ट्रंप प्रशासन तथा अमेरिकी सांसदों दोनों ने ही स्वागत किया है। ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में कहा था हमने 15 सितंबर की समयसीमा तय की है। जहां तक मुझे पता है कि माइक्रोसॉफ्ट बातचीत कर रही है और कुछ अन्य कंपनियां भी हैं। हमने यह भी कहा कि अगर हम उन्हें देश में अनुमति नहीं दें तो बेकार है। इसलिए हमने कहा कि अमेरिकी राजकोष को इस सौदे से कुछ हासिल होना चाहिए। कुछ हुत बड़ा फायदा होना चाहिए।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…