अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका, फेसबुक ने हटाए उनके प्रचार विज्ञापन
Updated on
21-06-2020 06:09 PM
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रहे चुनाव प्रचार अभियान में प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे है। ऐसे में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के उप राष्ट्रपति माइक पेंस के उन प्रचार विज्ञापनों को हटा दिया है, जिनमें लाल रंग के उल्टे त्रिकोण को इस्तेमाल किया गया था। इस संकेत का इस्तेमाल नाजियों ने राजनीतिक कैदियों, साम्यवादियों और हिरासत केंद्रों में बंद अन्य लोगों के लिए किया था। कंपनी की सुरक्षा नीति प्रमुख नैथेनियल ग्लीचर ने प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति के समक्ष विज्ञापन हटाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फेसबुक घृणा फैलानी वाली विचारधारा से जुड़े किसी भी संकेत को दिखाने की अनुमति तब तक नहीं देता, ‘जब तक कि वह किसी संदर्भ के साथ या निंदा करने के लिए इस्तेमाल न किया जाए।’ ग्लीचर ने कहा, ‘जब इन दोनों में से किसी भी मकसद से संकेत का इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो हम इसे फेसबुक मंच पर दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं और हटा देते हैं। हमने इस मामले में भी यही किया और जहां कहीं भी इस संकेत का इस्तेमाल किया जाएगा, हम इसी तरह के कदम उठाएंगे।’
इस विज्ञापन को बुधवार को जारी किया गया था। ट्रंप के प्रचार अभियान के संपर्क निदेशक टिम मुर्तो ने कहा कि लाल रंग के इस त्रिकोण का इस्तेमाल ‘एंटीफा’ ने किया था, इसलिए इसका इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह संकेत ‘एंटी-डिफेमेशन लीग’ में घृणा फैलाने वाले संकेतों की सूची में शामिल नहीं है। एंटीफा शब्द का इस्तेमाल धुर वामपंथी सोच रखने वाले उन लोगों के लिए किया जाता है, जो किसी संगठनात्मक ढांचे से नहीं बल्कि विचारधारा से बंधे होते हैं। ट्रंप ने अमेरिका में हाल के विरोध प्रदर्शनों में भड़की हिंसा के लिए एंटीफा को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के पास इस संबंध में सबूत न के बराबर हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…