अमेरिका का चीन को आदेश, 72 घंटे में खाली करे ह्यूस्टन स्थित महावाणिज्य दूतावास
Updated on
23-07-2020 05:48 PM
वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक अप्रत्याशित कदम उठाकर चीन को अपने ह्यूस्टन स्थित महावाणिज्य दूतावास को 72 घंटे के अंदर बंद करने का आदेश दिया है। अमेरिकी आदेश के बाद चीनी दूतावास के कर्मचारी गोपनीय दस्तावेजों को जलाते हुए दिखाई दिए हैं। उधर, अमेरिका के कदम के बाद चीन भड़क उठा है, उसने आवश्यक जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।
बताया जा रहा है कि अमेरिका ने चीन के साथ जारी गंभीर तनाव को देखकर ह्यूस्टन के महावाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया है। इसके लिए अमेरिका ने चीन को 72 घंटे का समय दिया है। इतने कम समय में महावाणिज्य दूतावास को खाली करने के आदेश से चीन के विदेश मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के कदम की कड़ी निंदा कर कहा कि अमेरिका ने इस गलत आदेश को वापस नहीं लिया,तब वह एक न्यायोचित और आवश्यक जवाबी कार्रवाई करेगा।उधर,अमेरिका के आदेश के बाद चीनी दूतावास के अंदर अफरातफरी का माहौल देखा गया। यही नहीं चीनीकर्मी बड़ी संख्या में गोपनीय दस्तावेजों को जलाते दिखाई दिए है।
हालत यहां तक हो गई कि आग को देखकर ह्यूस्टन के फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं लेकिन वे दूतावास के अंदर नहीं गईं। चीन के दूतावास से निकल रही आग की लपटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अमेरिका के इस कदम से अब चीन के साथ उसके संबंधों के और ज्यादा तनावपूर्ण होने की आशंका बढ़ गई है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…