पेइचिंग। ताइवान को अमेरिका के पैट्रियॉट एडवांस कैपिबिलिटी-3 मिसाइलों की बिक्री से चीन को इतनी मिर्ची लगी है कि उसकी सरकारी मीडिया बिलबिलाने लगी है। 620 मिलियन डॉलर की अनुमानित लागत वाले इस रक्षा सौदे को अमेरिका की मंजूरी मिलने के बाद सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने सीधे तौर पर ताइवान और यूएस को आग से न खेलने की चेतावनी दे डाली। इन दिनों साउथ चाइना सी में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियरों के युद्धाभ्यास से भी चीन चिढ़ा हुआ है। ग्लोबल टाइम्स डींगे हांकते हुए लिखा कि चीन ने अपने सैन्य शक्ति में इतना इजाफा कर लिया है कि ताइवान अमेरिका से कितना भी सैन्य उपकरण और हथियार खरीद ले इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चीनी मीडिया ने दावा किया कि ताइवान का रक्षा बजट केवल 11 बिलियन डॉलर है। जो चीनी सेना के सामने उल्लेख करने के लायक भी नहीं है। इतना ही नहीं, चीन सरकार के मुखपत्र ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि एक बार युद्ध छिड़ जाने के बाद चीनी सेना कुछ घंटों के भीतर ताइवान की समग्र सैन्य क्षमताओं को नष्ट कर उसके द्वीपों पर कब्जा करने में सक्षम है। ताइवान को चीन अपना हिस्सा बताता रहा है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बार-बार ताइवान के ऊपर सैन्य कार्यवाई की धमकी देते रहते हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…