Select Date:

पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए मेकॉज के स्टॉफ को काम पर बुलाया तो हंगामा

Updated on 29-07-2020 08:17 PM
बस्तर। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में अब तक करीब 8 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बावजदू मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है। हॉस्पिटल के पॉजिटिव केस के संपर्क में आए नर्स, टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ  की ड्यूटी लगाई जा रही है। 
इस मामले को लेकर सोमवार को करीब 35 से 40 कर्मचारियों ने हॉस्पिटल के बाहर 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अन्य विभाग के टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स भी इनके साथ शामिल हो गए। कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए मेकाज प्रबंधन और एसडीएम मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को क्वारेंटाइन का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया। साथ ही प्रबंधन की लापरवाही को लेकर डीन और बस्तर संभाग कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा गया। गौरतलब है कि वायरोलॉजी लैब का टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे माइक्रोबायलॉजी विभाग के डॉक्टर, साइंटिस्ट और टेक्नीशियन संक्रमित स्टाफ व एक.दूसरे के संपर्क में आए हैं। बावजदू इन स्टाफ को क्वारेंटाइन करने की बजाए उन्हें ड्यूटी पर बुलाया जा रहा था। इतना ही नहीं इसके पहले मेल सर्जरी और फीमेल सर्जरी वार्ड की संक्रमित नर्स के संपर्क में आए स्टाफ  की भी ड्यूटी लगाइ जा रही थी। प्रबंधन की रवैये को लेकर विरोध करना शुरू कर दिए। 
मेडिकल कॉलेज के पांच वार्ड सील
मेडिकल कॉलेज के स्टाफ लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में प्रबंधन ने हॉस्पिटल के पांच वार्डों को सील कर दिया है। इसमें माइक्रो बायलॉजी विभाग, एमआईसीयू वार्ड, मेल सर्जरी, फीमेल सर्जरी और मेल मेडिकल वार्ड को सील कर दिया गया है। दरअसल परपा थाना के एक कैदी की तबियत खराब होने पर उसे मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया। यहां पर उसकी तबियत और बिगड़ गई। ऐसे में उसे एमआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। यहां पर जब उसका कोरोना जांच किया गयाए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद इन सभी वार्डों को सील करना पड़ा। अब इन वार्डों में नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। वहीं पहले से भर्ती मरीजों इलाज के बाद कोरोना जांच किया जाएगा।
आज से शुरू होगी कोरोना की जांच 
वायरोलॉजी लैब का टेक्नीशियन पॉजिटिव आने के बाद रविवार को ही माइक्रोबायलॉजी विभाग को सील कर दिया गया है। वहीं सोमवार वॉयरोलॉजी लैब में कोरोना जांच भी नहीं हुआ। बस्तर संभाग में सिर्फ  मेडिकल कॉलेज में ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हैं। ऐसे में छुट्टी पर गए स्टाफ और जो संक्रमित  के संपर्क में नहीं आए हैं उनकी ड्यूटी लगाई।
बस्तर और परपा थाना हुए सील 
बस्तर संभाग में सोमवार को 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें बस्तर और कांकेर जिले से 2- 2 संक्रमित मिले। बस्तर जिले से जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम घाटकवाली से एक युवक और परपा थाना में एक कैदी कोरोना संक्रमिल मिला। इन सभी का इलाज के लिए  मेडिकल कॉलेज में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार परपा थाना में कोरोना पॉजिटिव मिलेन के बाद थाना को सील कर दिया गया है। थाने में पदस्थ जवानों को होम क्वारेंटाइन पर भेज दिया गा है। वहीं अब परपा थाने का कामकाज अब कोतवाली थाना से किया जाएगा। वहीं सोमवार को मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच नहीं होने ने कारण सिर्फ  चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को जांच होने के बाद रिपोर्ट पता चलेगा। 
नॉन कोविड वार्ड में भी तैयार होगा ड्यूटी रोस्टर
मेडिकल कॉलेज में करीब 35 से अधिक संक्रमित डॉक्टर, नर्स और टेक्निशियनों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं अन्य स्टाफ  कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में नॉन कोविड वार्ड में अब स्टाफ की कमी हो रही है। साथ ही यहां पर अब ड्यूटी को लेकर डॉक्टरों के बीच भी विवाद शुरू हो गया है। ऐसे में स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.