Select Date:

हंगामे, हिरासत के बाद BJYM का 'हल्ला बोल

Updated on 25-08-2022 07:42 PM

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए थे। यहां से इनकी गिरफ्तारी का दौर शुरू हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की बाउंड्री तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग नहीं किया। कहीं वॉटर कैनन भी नहीं चलाई गई। कई स्थानों पर तो जवान बिना लाठियों के तैनात थे और हाथों से ही प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत सहित कई नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं को शाम पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। कई बसों में नेताओं-कार्यकर्ताओं को भरकर सेंट्रल जेल कैंपस भेजा गया। यहां पहले से ही हिरासत में लिए गए अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव सहित कुछ नेताओं को रखा गया था। इन सभी को जेल परिसर के ओपन एरिया में रखा गया था। इनके नाम-पते नोट किए गए।

ऐसा पहली बार हुआ था कि भीड़ सीएम हाउस के इतने करीब पहुंच गई थी। इससे पहले नगर निगम के पास हुई सभा में मंच से BJYM अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि दिसंबर तक सभी सरकारी वेकैंसी को भरा जाए। साथ ही अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें। इसके लिए भूपेश सरकार को 3 माह का अल्टीमेटम देते हैं। इसके बाद फिर से आंदोलन होगा।

सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ ही मंच पर प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सांसद तेजस्वी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान रायपुर के नेता काले गुब्बारे हाथ लेकर सड़क पर चलते नजर आए। नेताओं ने नारा लगाया रोजगार तो देना होगा, देना होगा। यहां सभा के बाद नेता और कार्यकर्ताओं ने फिर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या भी पार्टी अध्यक्ष अरुण साव के साथ ट्रक से निकले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.