Select Date:

भोपाल सेंट्रल जेल में हड़कंप... गौशाला में काम करने वाले हत्या के दोषी ने लगाई फांसी

Updated on 20-04-2026 01:27 PM

भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले सेंट्रल जेल परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जेल की गौशाला में सेवा दे रहे हत्या के एक मामले के बंदी ने रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भोपाल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि मृतक की पहचान 58 वर्षीय गुड्डू आदिवासी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बाड़ी, रायसेन जिले का निवासी था।

2017 से काट रहा था सजा, बीमारी और विवाद की सुगबुगाहट

जानकारी के अनुसार, गुड्डू हत्या के एक मामले में 2017 में दोषी करार दिए जाने के बाद से सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहा था। वह जेल की गौशाला में काम किया करता था। रविवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे जब जेल प्रहरी निरीक्षण पर थे, तब उन्होंने गुड्डू का शव पेड़ से एक रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। जेल प्रबंधन का कहना है कि वह अपनी बीमारी से भी परेशान था। इस घटना के पीछे की शुरुआती वजहों को लेकर जेल के गलियारों में सुगबुगाहट तेज है। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि कुछ समय पूर्व गुड्डू का जेल के ही एक अधिकारी के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। हालांकि, जेल प्रशासन ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम: जांच में जुटी पुलिस

गांधीनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंदी की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। सोमवार सुबह परिजनों की उपस्थिति और मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जेल के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। गांधीनगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.