Select Date:

यूपी विधानसभा सत्र सरकार को खराब कानून-व्यवस्था पर विपक्ष घेरने की तैयारी में

Updated on 20-08-2020 07:57 PM

नई दिल्ली। विधानमंडल का शुरू होने वाला सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष ने प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इसके साथ ही कानपुर का बिकरू कांड और विकास दुबे एनकाउंटर का मामला भी उठने की संभावना जताई जा रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस सदन के बाहर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरते रहे हैं। कोविड-19 को देखते हुए सदन शुरू करने के लिए पूरे ऐहतिहात बरते जा रहे हैं। 65 साल के ऊपर वाले सदस्यों की सदन में वर्चुअल भागीदारी की व्यवस्था की गई है। सदन से पहले दिन  शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण और चेतन चौहान के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। विपक्ष ने सरकार को खराब कानून-व्यवस्था पर घेरने की पूरी तैयारी की है। प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में हुई घटनाओं का उठना तय माना जा रहा है। सपा ने सदन में सरकार को घेरने को लेकर  रणनीति तैयार करेगी। सपा सदस्यों की बैठक 9 बजे विधानसभा स्थित पार्टी विधानमंडल दल कार्यालय में बैठक होगी। इसी तरह बसपा ने अपने सदस्यों को सदन की रणनीति के बारे में जानकारी दे दी है। बसपा प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था का मामले के साथ ब्राह्मण उत्पीड़न का मामला उठाएगी। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सर्वदलीय बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, समाजवादी पार्टी नेता के सहयोगी नरेंद्र सिंह वर्मा, बसपा के लालजी वर्मा, कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, अपना दल एस नीलरतन पटेल नीलू और सुहेलदेव समाज पार्टी से ओमप्रकाश राजभर सर्वदलिया बैठक में शामिल हुए। बैठक में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र पर चर्चाएं की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.