Select Date:

सिर्फ अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर की होंगी विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं

Updated on 02-06-2020 08:44 PM
कुलपतियों के प्रतिवेदन एवं उच्च शिक्षा संचालनालय के प्रस्ताव पर राज्य शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से जारी लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा सत्र 2019-20 की विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के अंतर्गत सिर्फ अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इनको छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं की वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षा नहीं ली जाएंगी। उक्ताशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के आयोजन एवं शैक्षणिक कैलेण्डर के संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शी निर्देशों का परीक्षण कर सुझाव प्रस्तुत करने हेतु गठित कुलपतियों की समिति से प्राप्त प्रतिवेदन एवं उच्च शिक्षा संचालनालय से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर आज जारी किया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जिन प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं 14 मार्च तक आयोजित हो चुकी है, उनका मूल्यांकन किया जाना है तथा बचे हुए प्रश्न पत्रों के प्राप्तांक की गणना गत वर्ष के प्राप्तांक/आंतरिक मूल्यांकन/असाइनमेंट कार्य के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों को यह रियायत दी गई है कि उपरोक्त तीनों विकल्पों में से किसी एक अथवा एक से अधिक विकल्पों का चयन कर सकते हैं। उपरोक्त पद्धति के आधार पर जारी अंकसूची के स्थान पर यदि कोई विद्यार्थी श्रेणी सुधार करना चाहे तो आगामी वर्ष/सेमेस्टर में विशेष परीक्षा के आयोजन की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। यह व्यवस्था केवल शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए मान्य है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार वार्षिक परीक्षा पद्धति अंतर्गत अंतिम वर्ष तथा अंतिम सेमेस्टर एवं सभी कक्षाओं के स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन लॉकडाउन समाप्त होने के उपरांत सभी विश्वविद्यालयों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जारी एस.ओ.पी. का पालन करते हुए किया जाएगा। विश्वविद्यालयों द्वारा सेमेस्टर पद्धति अंतर्गत अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के आयोजन के पूर्व सभी महाविद्यालयों से पाठ्यक्रम पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के उपरांत ही परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने आगामी शिक्षा सत्र पूर्व विद्यार्थियों के लिए एक अगस्त 2020 से एवं नवीन विद्यार्थियों के लिए एक सितम्बर 2020 से प्रारंभ करने के लिए प्राप्त सुझाव के मद्देनजर विश्वविद्यालयों को अंकसूची जारी करने तथा अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आयोजन की तिथि के निर्धारण में इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालयों को कक्षावार परीक्षा की तिथि की सार्वजनिक सूचना प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा महाविद्यालयों के माध्यम से 15 दिवस पूर्व समस्त विद्यार्थियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.