पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Updated on
01-06-2020 08:45 PM
नई दिल्ली। दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। केंद्र सरकार द्वारा अपने पदभार ग्रहण करने के बाद दूसरे वर्ष में यह केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी। वहीं, पीएम मोदी के आवास पर आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की भी बैठक होगी। बता दें कि कोरोना की महामारी से जूझ रहे देश में लॉकडाउन लागू हो चुका है। ऐसे में संभव है कि बैठक में इस पर चर्चा हो।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8392 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा एक दिन में 230 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोना मरीजों की संख्या 1,90,535 पहुंच चुकी है। कुल मौतें 5394 हुई हैं। वहीं, अब तक 91,819 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक राज्य में 67655 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसमें से 36040 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 29329 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2286 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19844 कुल मामले हैं, जिसमें से 10893 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 8478 लोग ठीक हो चुके हैं। 473 लोगों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में 8089 मामलों में 2897 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 4842 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 350 लोगों की मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 7823 पहुंच गई है। 213 लोगों की मौत हुई है। बिहार में 3815, चंडीगढ़ में 293, छत्तीसगढ़ में 498, गोवा में 70, हरियाणा में 2091 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 610 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण के चलते गुजरात भी काफी प्रभावित हुआ है। राज्य में अब तक 16779 मामले सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 1038 हो चुकी है। तमिलनाडु में 22333 कोरोना केस हैं। इसमें से 9403 सक्रिय मरीज हैं। अब तक राज्य में 173 की मौत हो चुकी है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…