अस्वस्थ हाथी का फ्लूईड और सप्लीमेंट थैरेपी से इलाज जारी
Updated on
21-06-2020 06:11 PM
रायपुर। बंगलुरू से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अरूण एस. शा तथा डॉ. प्रयाग एच.एस. की निगरानी में वाईल्ड लाईफ एक्सपर्ट चिकित्सकों की टीम अस्वस्थ हाथी के इलाज में बीते छह दिनों से जुटीं हुई है। अस्वस्थता की वजह से ठीक ढंग से खाने-पीने में असमर्थ हाथी का इलाज फ्लूईड थैरेपी और सप्लीमेंट थैरेपी के माध्यम से किया जा रहा है। इससे पहले हाथी को दवाएं देकर डी-वॉर्मिंग किया गया। हाथी फिलहाल शारीरिक कमजोरी की वजह से उठने-बैठने में असमर्थ है। चिकित्सकों की टीम हाथी के स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रखे हुए है। बारिश को देखते हुए हाथी शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए भी आवश्यक उपाय किए गए है। यह अर्धवयस्क हाथी बीते 14 जून को अस्वस्थता की स्थिति में कथराडेरा गांव के कृषक ध्वजाराम के बाड़े में पेट के बल लेटा मिला था। तब से लेकर आज पर्यन्त तक वन विभाग अधिकारियों की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम हाथी के इलाज में जुटीं है। कथराडेरा कोरबा शहर से 60 किलोमीटर दूर कुदमुरा परिक्षेत्र के गुरमा बीट के अंतर्गत आता है।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण पाण्डेय ने बताया कि इस बीमार हाथी के बारे में सूचना मिलते ही स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पशु चिकित्सकों बुलाया गया और अस्वस्थ हाथी के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां दी गयी। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ से वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट, डॉक्टर और बिलासपुर सीसीएफ अनिल सोनी भी कठराडेरा पहुंचे और हाथी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तीव्र ज्वर से पीड़ित हाथी का उपचार की जाने के बाद ज्वर उतरा और अगले दिन तापमान सामान्य रहा। हाथी को फ्लूइड थेरेपी दी गयी। हाथी को पुनः खड़ा करने का प्रयास किया गया परंतु वह फिर भी खड़े होने में असफल रहा। अगले दिन हाथी के गोबर और ब्लड सैंपल जांच के लिए बिलासपुर भेजा गया। जांच में उसके गोबर में भारी मात्रा में राउंड वर्म्स पाए गए। गोबर में राउंड वर्म्स के अण्डे भी पाए गए। जिसके बाद डी-वॉर्मिंग की दवाएं दी गई। दो दिन बाद हाथी के गोबर में वर्म्स मरे हुए निकले। हाथी शरीर के अनुपात में बहुत ही कम भोजन कर रहा है। भोजन की कमी को दूर करने फ्लूइड थेरेपी और सप्पलीमेंट थेरपी दी जा रही है और एन्टीबायोटिक थैरेपी दी जा रही है।
वन मंडलाधिकारी गुरूनाथन ने बताया कि पिछले चार दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण हाथी के शरीर में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है। 19 जून को दिन भर भारी बारिश के कारण एक समय हाथी का तापमान 94 डिग्री पहुंच गया था। उसके तुरंत बाद उपचार दिया गया। गर्मी के लिए अलाव जलाये गए और धान पैरा से शरीर की मॉलिश की गयी और पैरा का कम्बल बना कर ओढ़ाया गया, जिससे 20 जून को सुबह हाथी के शरीर का तापमान सामान्य हो गया। फ्लूइड और सप्लीमेंट थेरपी में निर्भर होने के कारण शरीर भी प्रभावित होने लगा है। इस उम्र के हाथी के लिए एक दिन में औसत 100 लीटर पानी की आवश्यकता हैं और 60 किलोग्राम भोजन करता है। चिकित्सक पाईप के माध्यम से हाथी को पानी पिला रहे है और साथ ही रेक्टम के द्वारा भी हाथी के शरीर में पानी पहुंचाया जा रहा है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…