केवल पॉवर हाउस से सेक्टर जाने के लिए खोला गया है अण्डरब्रिज
Updated on
09-08-2020 12:20 AM
भिलाई । नवनिर्मित पावर हाउस अण्डर ब्रिज को आम नागरिकों हेतु प्रारंभ किया गया है लेकिन नेशनल हाईवे 53 पर पावर हाउस चौक में निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर के कारण सड़क की चैड़ाई कम होने एवं वाहन का दबाव अधिक होने से दुर्घटना होने की संभावना है इसलिए दुर्घटना के बचाव हेतु तथा डायवर्सन मार्ग पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सेक्टर एरिया से हाईवे की ओर आने वाले अण्डर ब्रिज मार्ग को पूर्णत: प्रतिबंधित रखा गया है। अत: वर्तमान में अण्डर ब्रिज को हाईवे से सेक्टर की ओर जाने वाले मार्ग पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के लिए खोला गया है। चालू रहेगा जबकि सेक्टर से आने वाले वाहन चालक पुराने ओव्हर ब्रिज का उपयोग कर सीएसपी कार्यालय के सामने से यू टर्न लेते हुए हाईवे की ओर गमन कर सकते है।
पावर हाउस अण्डर ब्रिज पर नेशनल हाईव से सेक्टर एरिया की ओर जा सकते है।
पावर हाउस अण्डर ब्रिज पर सेक्टर एरिया से नेशनल हाईवे की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
रायपुर से दुर्ग व राजनादगांव की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको से ट्राफिक डीएसपी गुरजीत सिंह न अपील की है कि वर्तमान में पावर हाउस चैाक के आगे, चन्द्रा मौर्चा चौक, सुपेला चौक क्षेत्र में फ्लाई ओव्हर का निर्माण कार्य चालू होने की वजह से सड़क की चौड़ाई कम है एवं वाहन का दबाव अधिक होने से जाम की स्थिति निर्मित होती है अत: ट्रॉफिक जाम से बचने के पावर हाउस अण्डर ब्रिज के मार्ग से सेन्टर ऐवन्यू एवं गैरेज रोड मार्ग का प्रयोग करें।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…