असंतुलित उष्णकटिबंधीय तूफान अमेरिकी खाड़ी लुसियाना तट पहुंचा
Updated on
08-06-2020 08:22 PM
न्यू ऑर्लीन्स। कोरोना से जूझ रहे अमेरिका में अब प्राकृतिक आपदाओं का साया भी परेशान कर रहा है। रविवार दोपहर एक असंतुलित उष्णकटिबंधीय तूफान ‘क्रिस्टोबल’ लुसियाना के तट पर पहुंचा लेकिन इसका खतरनाक मौसमी असर यहां से बहुत दूर पूर्व में देखने को मिला जहां मिसिसिपी समुद्र तटों पर ऊंची-ऊंची लहरें उठने से अल्बामा द्वीप नगर के कई हिस्से जलमग्न हो गए और फ्लोरिडा में इसके चलते बवंडर उठा। क्रिस्टोबल ने मिसिसिपी नदी के मुख और लुसियाना के ग्रांड आइल नगर के बीच दस्तक दी। तूफान में हवाओं की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे थी। मूसलाधार बारिश के साथ ही, तूफान के उत्तरी खाड़ी तट को सोमवार को भी जलमग्न करते रहने का अनुमान है। न्यू ऑर्लीन्स में, प्रश्न यह है कि कितनी बारिश होगी और वहां की सड़कों को बाढ़ के पानी से मुक्त रखने के लिए उसका पंपिंग सिस्टम काम कर पाएगा या नहीं। तटीय मिसिसिपी के खबरिया संगठनों ने बताया कि बाढ़ का पानी राजमार्गों और तट से ऊपर तक आ जाने के कारण गाड़ियां एवं ट्रक फंस गए।
सिटी ऑफ बिलॉक्सी फेसबुक पेज पर, अधिकारियों ने कहा कि आपात सेवा कर्मियों ने कई मोटर चालकों को बाढ़ के पानी से बाहर निकालने में मदद की। अल्बामा में, मुख्य भूमि को डॉफिन द्वीप से जोड़ने वाला पुल रविवार को अधिकतर समय बंद रहा। तूफान और बारिश के बीच-बीच में थमने पर पुलिस एवं राज्य परिवहन विभाग वाहनों ने मोटर वाहनों के काफिलों की अगुवाई करते हुए उन्हें द्वीप से आने-जाने में मदद की। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ इलाकों में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश से मध्य खाड़ी तट और मिसिसिपी घाटी के भीतर तक बाढ़ आ सकती है। क्रिस्टोबल सोमवार दोपहर तक कुछ कमजोर पड़ सकता है लेकिन इसके चलते कई दिनों तक बारिश होने की आशंका है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…