Select Date:

अल्टीमेंट फाइटिंग चैंपियन मैकग्रेगोर ने संन्यास लिया

Updated on 08-06-2020 08:22 PM
डबलिन। आयरलैंड के पेशेवर ‘मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट’ और मुक्केबाज कोनोर मैकग्रेगोर ने खेल को अलविदा कह दिया है। मैकग्रेगोर का मामला अन्य लोगों से अलग है क्योंकि उन्होंने साल में तीसरी बार संन्यास की घोषणा की है। इससे पहले इस पूर्व यूएफसी (अल्टीमेंट फाइटिंग) चैंपियन ने 2016 और 2019 में भी संन्यास की घोषणा की थी। मैकग्रेगोर ने रविवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर तीसरी बार संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने साथ मां की तस्वीर भी पोस्ट की है। उन्होंने साथ ही लिखा, ‘मैंने फाइटिंग से संन्यास लेने का फैसला किया है। इतनी शानदार यादों के लिए आप सभी का आभार। मेरा सफर शानदार रहा।’ साल 2016 में भी उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों को हैरान करते हुए एमएमए से संन्यास लेने का ऐलान किया था हालांकि इसके बाद उन्होंने एमएमए चैंपियनशिप में शामिल होते हुए एडी अल्‍वारेज को हराकर यूएफसी लाइटवेट खिताब जीता था। 31 साल के इस सुपरस्टार ने जनवरी में यूएफसी 246 में डॉनल्ड ‘काओबॉय’ सेरोन के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले से संन्यास की घोषणा दूसरी बार की थी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.