Select Date:

ब्रिटेन की सरकार कराएगी लाखों मुफ्त कोरोनो टेस्ट, नतीजे तुरंत मिलेंगे

Updated on 20-07-2020 08:34 PM
लंदन । ब्रिटेन की सरकार लाखों मुफ्त कोरोनो वायरस  एंटीबॉडी टेस्ट करने की योजना बना रही है। इस टेस्ट में  उंगली में सुई चुभने  के तुरंत बाद परिणाम आ जाते हैं। ब्रिटेन के  'द डेली टेलिग्राफ' की खबर के मुताबिक, घर में हो जाने वाले इस टेस्ट को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक समूह ने डायग्नोस्टिक कंपनियों के साथ मिलकर तैयार किया है। यह टेस्ट 20 मिनट के अंदर बता सकता है कि क्या कोई व्यक्ति कोरोना वायरस के संपर्क में आया है। जून में किए मानव परीक्षण में इसके नतीजे 98.6 प्रतिशत तक सटीक पाए गए हैं। 
ब्रिटेन सरकार के एंटीबॉडी टेस्ट कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसर सर जॉन बेल ने कहा, "यह रैपिड टेस्ट वाकई में आश्चर्यजनक है और यह दिखाता है कि इस टेस्ट को हम खुद से भी कर सकते हैं।" 
अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "अभी तक, ब्रिटेन में केवल एंडीबॉडी टेस्ट के इस्तेमाल को मंजूरी मिली हुई है, जिसमें खून के नमूने लेकर परीक्षण के लिए लैब में भेजे जाते हैं। जिसमें कई दिन लगते हैं। अब ब्रिटेन के कारखानों में नई फिंगरप प्रिक के हजारों प्रोटोटाइप (नमूने) तैयार किए गए हैं। उम्मीद है कि इनको आगामी हफ्तों में नियामकीय मंजूरी मिल जाएगी। 
दरअसल, एंटीबॉडी परीक्षणों से व्यक्ति के शरीर की प्रतिरक्षा के स्तर को पता करने में मदद मिलने की उम्मीद है, जो कोविद -19 के खिलाफ शरीर में बन सकती है, हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या एंटीबॉडीज का प्रसार भविष्य में बीमारी से बचाने में मदद कर सकता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.