Select Date:

उज्जैन में होगा 'महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम' अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान

Updated on 03-03-2026 11:36 AM

भोपाल। प्राचीन काल से ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में ''विश्व गुरु'' रहे भारत की खगोलीय विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए मध्य प्रदेश की धार्मिक और वैज्ञानिक नगरी उज्जैन एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। आगामी 3 से 5 अप्रैल 2026 तक उज्जैन और डोंगला में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य विषय “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम ” रखा गया है।

वीर भारत न्यास के निदेशक और मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस सम्मेलन का एक प्रमुख उद्देश्य उज्जैन के समीप स्थित डोंगला ग्राम को विश्व के मध्यान (मेरिडियन) के रूप में स्थापित करना है। कर्क रेखा पर स्थित होने के कारण डोंगला वर्तमान में काल गणना का सटीक केंद्र बिंदु माना जाता है।

कार्यक्रम में देश-विदेश के दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान जुटेंगे। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ और विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में आइआइटी इंदौर और भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी सह-आयोजक हैं।

मुख्य आयोजन से पूर्व जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली (24 फरवरी), काशी (9 मार्च), पुरी (10 मार्च) और बेंगलुरु (23 मार्च) जैसे शहरों में ''प्री-कांफ्रेंस इवेंट'' आयोजित किए जा रहे हैं। तीन अप्रैल को उज्जैन के तारामंडल परिसर में भव्य उद्घाटन होगा, जिसमें शिक्षा जगत के विशेषज्ञों से लेकर अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान एक्सपो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डोंगला वेधशाला का भ्रमण भी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.