यूएई क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को दिया प्रस्ताव, दुबई में हो आईपीएल
Updated on
07-06-2020 08:02 PM
नई दिल्ली। 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को इस साल खेले जाने को लेकर उहापोह की स्थिति है। पर अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बीसीसीआई के सामने यह प्रस्ताव पेश कर दिया है कि वह चाहे तो इस बार अपनी इस लीग का आयोजन उसके यहां कर सकता है। आईपीएल का आयोजन इस बार 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने पर अक्टूबर-नवंबर की खाली विंडो में अपनी इस लीग को आयोजित करना चाहता है। कोविड-19 के चलते इस बार ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला टी20 वर्ल्ड कप अब खतरे में दिख रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को ऑफर दिया है कि वह चाहे तो आईपीएल का आयोजन यहां कर सकता है। यूएई क्रिकेट बोर्ड के महासचिव मुबाशशिर उस्मानी ने एक अखबार से कहा, 'अतीत में भी अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल का यूएई में सफल आयोजन किया है। हमारे पास कई द्विपक्षीय सीरीज को तटस्थ स्थान पर सफल आयोजित करने का अनुभव है। इसलिए आईपीएल को एक बार फिर यहां आयोजित करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।' उन्होंने कहा, 'इस लीग के सफल आयोजन के लिए हमारे पास जो उपलब्ध स्थान और सुविधाएं हैं वे उच्चे श्रेणी की हैं और इसलिए हम इस लीग की मेजबानी के लिए तैयार हैं।' उस्मानी ने बताया कि अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को भी उनके इंग्लिश सीजन के बाकी बचे हुए सीजन को यहां पूरा करने का ऑफर दिया था।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…