Select Date:

यूथ कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से उठाया, शर्टलेस प्रोटेस्ट में शामिल होने का आरोप

Updated on 23-02-2026 12:26 PM
ग्वालियर: दिल्ली एआई समिट में हुए हंगामे को लेकर ग्वालियर में दिल्ली पुलिस की छापेमारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने यहां से यूथ कांग्रेस के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि एआई में समिट के दौरान हुए हंगामे में ये लोग शामिल रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव और ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष राजा गुर्जर शामिल हैं।

दिल्ली से आई थी पुलिस

परिजनों के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस आई थी। साथ ही स्थानीय पुलिस की भी मदद ली है। जितेंद्र यादव को सुबह में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ग्वालियर ग्रामीण यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा गुर्जर ने देर रात झांसी रोड थाने में पहुंचकर सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि दोनों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

पिता ने उठाए सवाल

वहीं, जितेंद्र सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर का रहवसी है। उनके पिता केशव सिंह यादव ने कहा कि शनिवार की रात ग्वालियर पुलिस ने घर पर दबिश दी थी। सुबह में दिल्ली पुलिस आई। इसके बाद घर की दो बार तलाशी ली गई है। साथ ही मेरा और जितेंद्र का मोबाइल खंगाला गया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा कहां, मुझे पता नहीं है। मुझे सिर्फ इतना बताया गया है कि आपके बेटे का नाम एआई समिट में हुए हंगामे में शामिल है।

परिजनों को नहीं दी जानकारी

वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे ने कहा कि जितेंद्र यूथ कांग्रेस का सक्रिय नेता है। उसकी गिरफ्तारी गैर कानूनी ढंग से हुई है। परिजनों को यह पता नहीं है कि दिल्ली पुलिस उसे कहां ले गई और किस थाने में रखी है। गोपनीय स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
इसके साथ ही एक अन्य कांग्रेस नेता को हिरासत में लिए जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि ग्वालियर से कुल तीन कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ले गई है। वहीं, स्थानीय पुलिस इस मामले में चुप्पी साध रखी है। कार्रवाई एआई समिट को लेकर हो रही है।

24 फरवरी को आ रहे हैं राहुल गांधी

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारियां तब हो रही है, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। भोपाल में आयोजित किसान महापंचायत में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भाग लेंगे। साथ ही अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील का विरोध करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.