Select Date:

राजभवन में दो और पॉजिटिव मिलने से हडकंप

Updated on 30-05-2020 11:35 PM
कर्मचारी निवास में अब तक 9 लोग संक्रमित हो चुके 
 भोपाल । राजधानी स्थित राजभवन के कर्मचारी निवास में दो और कर्मचारी के कोरोना वायरस पॉजिटिव ‎मिलने से हड़कंप मच गया है। अब तक कर्मचारी निवास में रहने वाले कुल 9 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसे देखते हुए राजभवन के कर्मचारी निवास कैंपस को कंटेनमेंट घोषित कर आसपास के 50 घरों की सैंपलिंग और हर दिन स्क्रीनिंग की जा रही है। इधर शहर में 28 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 1519 पर पहुंच गया है। इधर शुक्रवार को 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। इसमें एक साल के बच्चे सहित 20 अन्य लोग शामिल है। अब तक कोरोना को हराकर 892 लोग अपने घर रवाना हो चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल के निजी स्टाफ को "कोर जोन" में रखा गया है। उन्हें उससे बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। इसमें उनका रसोईया, सफाई व अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा राजभवन के जो कर्मचारी व उनके स्वजन कोरोना पॉजिटिव हैं, उनकी कॉलोनी और क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें से एक कर्मचारी राज्यपाल के कक्ष में भी गया था, जिससे पूरे भवन को नए सिरे से सैनिटाइज किया गया। निजी स्टाफ में तैनात कर्मचारियों की जमावट भी नए सिरे की गई है। राजभवन सचिवालय में और सख्ती के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। मुलाकात के लिए आने वालों की संख्या भी बहुत सीमित कर दी गई है। राज्यपाल से मिलने आने वाले अति विशिष्ट अतिथियों को भी थर्मल स्कैनर से परीक्षण, सैनिटाइजेशन और समुचित शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया है। बता दें ‎कि कुछ दिन पहले भी राज्यपाल के सचिव, ओएसडी और एडीसी आदि की भी जांच की गई थी। राजभवन परिसर में रहने वाला पहला कोरोना संक्रमित मरीज एक कर्मचारी का बेटा था, जो कि किसी ट्रैवल एजेंसी में कार्यरत है। काम के दौरान वह बाहर गया था। इस वजह से उसे संक्रमण हो गया था। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान सर्वर रूम…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में फरार चल रहे एक वारंटी की तलाश में पुलिस ने आमजन से मदद की अपील की है। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने या…
 16 March 2026
भोपाल, ईद की नमाज से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आए एक फतवे को लेकर भोपाल में विवाद गहरा गया है। दारुल इफ्ता जामे एहतमाम मसाजिद कमेटी की ओर…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स के बाद अब एमपी नगर में स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी में सक्रिय भूमाफिया और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई होने जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने भी अवैध कॉलोनियों को…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में सुरक्षा व्यवस्था खुद ही वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। शनिवार सुबह इमरजेंसी विभाग के पास हुए गोलीकांड ने अस्पताल परिसर की…
 16 March 2026
भोपाल। परिवर्तन सहयोग समिति एवं भारतीय नव वर्ष उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मातृशक्ति एवं बालिकाओं के लिए फिल्म “द केरला स्टोरी 2” का निश्शुल्क विशेष प्रसारण ज्योति…
 16 March 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बस रोकने पर रेलवेकर्मियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। रेलवे कर्मचारियों ने सिपाही को धक्का मारकर सड़क पर गिराया…
 16 March 2026
भोपाल। भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव और सुधार कार्य किए जाने के कारण शहर के करीब 40 इलाकों में दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।…
Advt.