Select Date:

नोट्स देने के बहाने छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Updated on 09-08-2020 07:02 PM
दुर्ग । कांदम्बिरी नगर की छात्रा को नोटस देने के बहाने बुलाकर उसके साथ उसी के सहपाठियों द्वारा गैँगरेप करने वाले दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने छात्रा और उसकी मां की शिकायत पर आज गिरफ्तार कर किया। यह घटना पिछले 11 माह पूर्व की है। मामला का उजागर तब हुआ जब घर के सोने चांदी के गहने कम लगे और जब गहनों के बारे में अपने पुत्री से मां ने पूछताछ शुरू की। तब उनकी बेटी में अपनी मां को घटना के बारे में बताई उसके बाद उसकी मां ने अपनी पुत्री के साथ मोहन नगर थाना जाकर गैंगरेप करने वाले आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कादंबरी नगर निवासी 17 साल की छात्रा की सितंबर 2019 में तबीयत खराब हो गई थी। उसने कातुल बोर्ड निवासी अपने साथी छात्र आकाश गोस्वामी (19) से पढऩे के लिए नोट्स मांगे। छात्रा ने नोट्स देने के लिए घर के पास ही स्थित मंदिर के बाहर उसे बुलाया। इस दौरान आकाश अपने 17 साल के एक अन्य दोस्त को भी लेकर पहुंचा। आकाश ने नोट्स देने के बहाने छात्रा को पास ही स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में बुलाया। वहां पर छात्रा से गैंगरेप किया गया। इस दौरान आरोपी नाबालिग छात्र ने उसका वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने छात्रा से 20 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान मांगना शुरू कर दिया। इस पर छात्रा ने 20 हजार रुपए का इंतजाम नहीं होने की बात कही और रुपए देने से इनकार कर दिया, लेकिन वह धीरे-धीरे कर घर से सोने-चांदी के गहने आरोपियों को देने लगी। शुक्रवार को छात्रा की मां को गहने कम लगे तो उसने बेटी को बुलाकर पूछा, इसके बाद सारा मामला सामने आ सका। छात्रा दोनों आरोपियों को डेढ़ से दो लाख रुपए के गहने दे चुकी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.