ट्विटर और फेसबुक ने ट्रंप का कैंपेन अकाउंट किया ब्लॉक
Updated on
06-08-2020 09:45 PM
न्यूर्याक। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। गलत जानकारी साझा करने को लेकर फेसबुक और ट्विटर ने उनके खिलाफ बड़ा कदम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके कैम्पेन का अकाउंट ही ब्लॉक कर दिया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक ट्विटर का आरोप है कि ट्रंप के खातों से हुए ट्वीट कोरोना महामारी के संबंध में भ्रामक जानकारी दे रहे हैं, ऐसे में यह कंपनी के मानकों के अनुरूप नहीं हैं। दरअसल इस अकाउंट से ट्रम्प ने एक विडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह यह कहते दिख रहे हैं कि बच्चों में कोविड-19 के खिलाफ मजबूत इम्यून सिस्टम मौजूद है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अगर आप बच्चों की बात करें तो मेरे हिसाब से बच्चों को कोरोना लगभग नहीं हो सकता है, क्योंकि बच्चों में कोरोना बीमारी के प्रति रोगप्रतिरोधक क्षमता काफी अधिक है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार अब तक ज्यादातर बच्चे ही कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं। जो कि डोनाल्ड ट्रंप के दावे से बिल्कुल उलट है। ट्विटर का कहना है कि जब तक यह वीडियो नहीं हटाया जाएगा, ट्रंप कैंपेन का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक रहेगा। वहीं फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि ये वीडियो झूठा दावा करता है। ऐसा कोई तत्थ नहीं है किसी शख्स में कोरोना से लड़ने की क्षमता होती है। लिहाजा ये वीडियो हमारी नीतियों का उल्लंघन है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…