टीवीएस मोटर ने कर्मचारियों के वेतन में 20 फीसदी कटौती की
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन की वजह से कारोबार को हुए नुकसान से निपटने के लिए टीवीएस मोटर कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में मई से 20 फीसदी तक की कटौती की है। दोपहिया वाहन बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने मई से लेकर अक्टूबर तक अधिकारी स्तर के कर्मचारियों के वेतन में कटौती का फैसला किया। कंपनी इंट्री लेवल के कर्मचारियों की सैलरी नहीं काटेगी। टीवीएस मोटर से पहले कई कंपनियां कर्मचारियों के वेतन में कटौती का कदम उठा चुकी हैं। टीवीएस मोटर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अप्रत्याशित संकट को देखते हुए कंपनी छह महीनों (मई से अक्टूबर, 2020) के लिए विभिन्न स्तर के कर्मचारियों के वेतन में अस्थायी कटौती करने जा रही है। निचले दर्जे के कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। वेतन में कटौती की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि जूनियर एग्जिक्युटिव लेवल पर वेतन में 5 फीसदी की कटौती की जाएगी, जबकि सीनियर मैनेजमेंट लेवल के कर्मचारियों के वेतन में 15-20 फीसदी की कटौती की जाएगी। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी टीवीएस मोटर ने छह मई से देश में अपने तमाम मैन्युफैक्चरिंग संयंत्रों में कामकाज शुरू कर दिया था।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…