Select Date:

जिले में किया गया कोविड-19 वैक्सीनेशन का ट्रायलरन

Updated on 08-01-2021 11:59 PM

बिलासपुर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए आने वाले कुछ समय में लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। वास्तविक टीकाकरण के पूर्व आज जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीनेशन के ट्रायलरन पूर्वाभ्यास (माकडिल) किया गया। इसी तारतम्य में  जिला मुख्यालय मुंगेली के समीप कन्या छात्रवास रामगढ़ में बनाये गये कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में भी वैक्सीनेशन के ट्रायलरन (माकडिल) पूर्वाभ्यास किया गया। जहां कलेक्टर पी.एस एल्मा ने वैक्सीनेशन के ट्रायलरन (माकडिल) का निरीक्षण किया। इसके पूर्व कलेक्टर  एल्मा ने जिला चिकित्सालय के समीप कन्या छात्रवास रामगढ़ में बनाये गये कोविड-19  वैक्सीनेशन सेंटर केंद्र का भी विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोविड-19 वैक्सीनेशन के राजस्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर मौजूद थे।

कलेक्टर श्री एल्मा ने वैक्सीनेशन के ट्रायलरन (माकडिल) पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए ने वैक्सीनेशन के ट्रायलरन (माकडिल) में उपस्थित लोगों से बातचीत की और उनके पास वैक्सीनेशन के लिए उपलब्ध आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर  एल्मा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के ट्रायलरन (माकडिल) के लिए बनाये गये पंजीयन कक्ष, टीकाकरण कक्ष, प्रतीक्षा एवं निगरानी कक्ष के अलावा प्रवेश एवं निकास द्वार का अवलोकन किया। कलेक्टर  एल्मा ने बताया कि टीकाकरण कक्ष में एक समय में एक ही व्यक्ति प्रवेश कर सकता है एवं टीकाकरण पश्चात् निगरानी कक्ष में संबंधित व्यक्ति को आधा घंटा आब्जरवेशन में रखा जाएगा। उन्होने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है। वैक्सीन के रख-रखाव सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में संबंधितों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया पहचान पत्र पर आधारित रहेगा। इस हेतु जिनके पास पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होंगे उन्हे तत्काल पहचान पत्र बनवा लेना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महादेव तेंदवे ने बताया कि जिला मुख्यालय मुंगेली के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी और पथरिया में भी कोविड-19 वैक्सीनेशन के ट्रायलरन (माकडिल) किया गया। वैक्सीनेशन के ट्रायलरन (माकडिल) में  सभी केंद्रो में 25-25 लोग शामिल थे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन के जिला नोडल अधिकारी सुश्री निकिता मरकाम, जिला स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक  उत्कर्ष तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी  डॉ. कमलेश खैरवार सहित विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.