अजित पवार को श्रद्धाजंली, विमान हादसे पर डोटासरा ने PM मोदी से पूछा सवाल, इन नेताओं ने जताया शोक
Updated on
28-01-2026 02:43 PM
जयपुर: महाराष्ट्र के बारामती हादसे में अजित पवार की मौत के बाद पूरी देश में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर राजस्थान के नेताओं ने भी शोक जताया है। राजस्थान में आज शुरू हुए विधानसभा सत्र में भी अजित पवार के निधन पर सदन के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। बता दें कि इस दर्दनाक विमान दुर्घटना में अजित पवार के साथ 4 अन्य लोगों (पायलट और सुरक्षाकर्मी) की भी मृत्यु हो गई। पवार महाराष्ट्र में होने वाले आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए निजी चाटर्ड प्लेन से आज सुबह मुंबई से बारामती जा रहे थे , जो रास्ते में ही क्रेश हो गया।
सीएम भजनलाल सहित इन नेताओं ने जताया शोक
अजित पवार के निधन पर सूबे के CM भजनलाल शर्मा ने शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा कि 'महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी की विमान दुर्घटना में निधन की सूचना अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी है। एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और समर्पित जनसेवक के रूप में उन्होंने महाराष्ट्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं उनके परिजनों, समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल पवार परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें'। इसी तरह राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी अजित पवार के निधन पर शोक जताया है।
विपक्ष के नेताओं ने भी जताया शोक, उठाया सवाल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने हादसे पर दुख जताया। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने अजित पवार विमान हादसे का जिक्र करते हुए इसे सीडीएस विपिन रावत और पूर्व सीएम विजय रूपाणी के हादसों से जोड़ा। डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री से मांग की कि इन सभी विमान हादसों की सत्यता की विस्तृत जांच कराकर रिपोर्ट देश के सामने रखी जानी चाहिए।
जानें अजित पवार के राजनीतिक करियर के बारे में
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी खास पहचान रखने वाले अजित पवार 1991 में पहली बार बारामती से लोकसभा सांसद चुने गए, लेकिन बाद में अपने चाचा शरद पवार के लिए उन्होंने यह सीट छोड़ दी। 1991 से ही लगातार 7 बार बारामती विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अजित पवार ने अकेले ऐसे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री है, जिन्होंने 6 बार इस पद पर शपथ ली। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालय और पद संभाल चुके हैं। 2023 में अपने चाचा पवार से अलग होकर उन्होंने बीजेपी से गठबंधन किया था। महाराष्ट्र की राजनीति में उन्हें 'अजित दादा' के नाम से जाना जाता था।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…