यूरोप से आने वाले यात्री एयर इंडिया की वेबसाइट से बुक करा सकेंगे टिकट
Updated on
10-06-2020 07:37 PM
नई दिल्ली। वंदे भारत मिशन के तहत यूरोप से स्वदेश लौटने के इच्छुक भारतीय अब स्थानीय दूतावास या उच्चायोग की सूची में नाम आने का इंतजार किए बिना सीधे एयर इंडिया की वेबसाइट से टिकट बुक करा सकेंगे। एयर इंडिया ने बताया कि यूरोप से स्वदेश लौटने के इच्छुक भारतीयों के लिए सीधे वेबसाइट से बुकिंग की सुविधा 10 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 1.30 बजे शुरू होगी। पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर यात्रियों को सीधे वेबसाइट से बुकिंग कराने की सुविधा दी गई है। इसके लिए व्यक्ति का स्थानीय उच्चायोग कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। अमेरिका और कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहले ही यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। साथ ही ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) काडर्धारकों के लिए भी यह यह सुविधा दी गई है। विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए छह मई से शुरू किए गए वंदे भारत मिशन के पहले दो चरणों में सिर्फ वही लोग टिकट बुक करा सकते थे जिनका चयन उस देश में स्थित भारतीय दूतावास या उच्चायोग द्वारा किया जाता था। प्राथमिकता सूची में नाम आने के बाद यात्री को दूतावास की तरफ से इसकी सूचना मिलती थी और टिकट की बुकिंग के लिए एयरलांइस उनसे संपर्क करता था। मिशन का तीसरा चरण 10 जून से शुरू हो रहा है जिसके तहत धीरे-धीरे प्राथमिकता सूची की व्यवस्था समाप्त करने की योजना है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…