बड़े क्रिकेटरों के लिए तैयार किया जा रहा अभ्यास कार्यक्रम : श्रीधर
Updated on
03-06-2020 09:37 PM
नई दिल्ली। भारत के फील्डिंग कोच आर श्रीधर का कहना है कि देश के बड़े क्रिकेटरों के लिए चार चरण का अभ्यास कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जो शिविर शुरू होने के बाद चार से छह सप्ताह के अभ्यास में पूरी फिटनेस हासिल कर सकते हैं। श्रीधर 2014 से भारतीय टीम के अभिन्न अंग है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण बंद पड़ी खेल गतिविधियों के फिर से शुरू होने के बाद किस तरह विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व्यस्त कार्यक्रम के लिए तैयार होंगे। श्रीधर ने कहा जब हमें बीसीसीआई से राष्ट्रीय शिविर शुरु करने के लिए एक तारीख मिल जाए तो हम शुरुआती स्तर से काम करना शुरू कर सकते हैं।
हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि सही तरीके से आगे बढ़ें क्योंकि खिलाड़ी 14 या 15 सप्ताह के बाद खेलते समय रोमांचित हो सकते हैं। श्रीधर ने कार्यभार प्रबंधन पर जोर दिया और चेतावनी दी कि शुरुआती स्तर पर जरूरत से ज्यादा अभ्यास करने से चोटिल होने का खतरा रहेगा। उन्होंने कहा शुरुआत में हमें उन्हें हल्का कार्यभार देना होगा इसके बाद उसे स्तर दर स्तर बढ़ाना होगा। श्रीधर ने आगे कहा पहले चरण में हल्की गति से हल्का अभ्यास करना होगा, दूसरे चरण में गति को हल्का रखते हुए अभ्यास को बढ़ाना होगा। इसके बाद गति और अभ्यास दोनों के स्तर को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा पहले स्तर में तेज गेंदबाज, आधे या चौथाई रनअप से धीमी गति से गेंदबाजी करेंगे। क्षेत्ररक्षक 10 मीटर की दूरी से थ्रो करेंगे ऐसे ही बल्लेबाज पांच से छह मिनट के अभ्यास के साथ शुरुआत करेंगे।
आर श्रीधर ने कहा कि टेस्ट मैच के स्तर तक आने के लिए खिलाड़ियों को कम से कम 6 हफ्तों का समय लगेगा। श्रीधर ने कहा कि हर खिलाड़ी को मैच के लिए तैयार होने में अलग-अलग समय लग सकता है। बता दें सोमवार को खबर आई थी कि बीसीसीआई टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस कैंप की सुरक्षित जगह तलाश रही है। दरअसल बेंगलुरु में कोरोना वायरस फैला हुआ है ऐसे में बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित स्थान तलाशा जा रहा है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…