Select Date:

ट्राफिक पुलिस ने उल्टा दिशा से आने वाले और नो पार्किग में खड़े वाहनो के विरूद्ध की कार्यवाही

Updated on 14-08-2020 11:42 PM
भिलाई। प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियम का पालन नही करने वाले 265 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही तथा 114 वाहनो में चस्पा की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में नो पार्किग एवं विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के सक्त निर्देश  दिये गये है जिसके परिपालन में यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ भविष्य के लिए समझाईस भी दी गई। नो पार्किग में खडी वाहनों से असुविधा के साथ साथ प्राण घातक दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। यातायात अधिकारियों द्वारा विपरीत दिशा से वाहन चालन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई एवं नो पार्किग में खडे वाहन चालकों के विरूद्ध बाईक पेट्रोलिंग तथा हाईवे पेट्रोलिग द्वारा पावर हाउस, भिलाई 03, चन्द्रामौर्या चौक से सुपेला चौक तक, आकाशगंगा मार्केट, इंदिरा मार्केट, बस स्टेण्ड दुर्ग में नो पार्किग में रखे वाहनों के विरूद्ध चस्पा की कार्यवाही की गई। ऐसे वाहन जिसमें यातायात पुलिस द्वारा चस्पा किया जाता है उन्हें 03 दिवस के भीतर यातायात थाना सुपेला में आकर चालान पटाने हेतु निर्देशित किया गया है और जो वाहन चालक 03 दिवस के अंदर चालान नहीं जमा करते उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी प्रकार नो पार्किग में खडी दो पहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से यातायात थाना सुपेला लाने के पश्चात कार्यवाही कर चालान किया जा रहा है एवं वाहन चालकों को समझाईस दी जा रही है कि वे अपने वाहन को निर्धारित पार्किग स्थान पर ही खडा करें।  
     यातायात उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने शहर के लोगो से अपील की है वे यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये ताकि स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरो को भी सुरक्षित चलने दे। आम जनता मार्केट में बने निर्धारित पार्किग में ही वाहन खडा करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.