Select Date:

भोपाल में होली और धुरेड़ी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, दो दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, डायवर्ट रहेंगे रास्ते

Updated on 02-03-2026 02:58 PM

भोपाल। शहर में आगामी होली एवं धुरेड़ी पर्व को हर्षोल्लास और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात डायवर्सन प्लान जारी किया है। दो और तीन मार्च की मध्यरात्रि को होने वाले होलिका दहन और चार मार्च को आयोजित होने वाले पारंपरिक धुरेड़ी जुलूस को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं।

पुलिस के अनुसार, शहर के मोहल्लों और कालोनियों में होलिका दहन के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। चार मार्च को आयोजित होने वाला धुरेड़ी का चल समारोह सुबह आठ बजे दयानंद चौक से प्रारंभ होकर जुमेराती गेट, घोड़ा नक्कास, कुंदन नमकीन मार्ग, मंगलवारा, इतवारा, लखेरापुरा और भवानी चौक जैसे पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जनकपुरी में समाप्त होगा।

सुबह से ही लागू रहेगा यातायात प्रतिबंध

इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की भव्यता को देखते हुए पुराने शहर के मुख्य मार्गों पर सुबह से ही यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। विशेष रूप से मोती मस्जिद से बुधवारा, भारत टॉकीज से इतवारा और नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर जाने वाले सभी प्रकार के लोक परिवहन और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल

असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है। जो नागरिक इन क्षेत्रों से गुजरना चाहते हैं, वे वीआईपी रोड, लिली टॉकीज चौराहा या कमला पार्क होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। अल्पना तिराहा से सिंधी कॉलोनी और शाहजहानाबाद की ओर जाने वाले यात्री समानांतर मार्गों का प्रयोग कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.