नई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी टोयोटा ने एक नई एसयूवी वेन्जा पेश की है। यह नई एसयूवी वेन्जा मूलरूप से हाल में जापान में अनवील की गई टोयोटा हैरियर का लेफ्ट-हैंड ड्राइव वर्जन है। टोयोटा वेन्जा में टोयोटा हैरियर वाले प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, इसकी डिजाइन व इंटीरियर भी काफी हद तक हैरियर की तरह ही हैं। 2021 टोयोटा वेन्जा में हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। टोयोटा वेन्जा में 3 इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.5-लीटर 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का कम्बाइंड पावर आउटपुट 219 बीएचपी है। इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। एसयूवी में नार्मल, ईको और र्स्पोटर्स नाम से तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। टोयोटा की यह नई एसयूवी शानदार कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स से लैस है। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, 9 जेबीएल स्पीकर्स, 7-इंच एमआईडी, डिजिटल रियर व्यू मिरर्स और 10-इंच कलर हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। इनके अलावा वेन्जा एसयूवी में पैनोरमिक ग्लास रूफ और हीटेड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं।
वेन्जा में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें डेटाइम/लो-लाइट वीइकल और पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन के साथ प्री-कलिजन सिस्टम, प्लस डेटाइम बाइसाइकल डिटेक्शन, फुल-स्पीड रेंज डायनैमिक रडार क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन डिपार्चर अलर्ट, ऑटोमैटिक हाई बीम्स, लेन ट्रेसिंग असिस्ट और रोड साइन असिस्ट जैसे फीचर मौजूद हैं। भारत में इस एसयूवी को लॉन्च करने की फिलहाल टोयोटा की कोई योजना नहीं है। इंडियन मार्केट में टोयोटा, मारुति ब्रेजा आधारित नई एसयूवी अर्बन क्रूजर लाने की तैयारी में है। इसे अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। अर्बन क्रूजर एसयूवी टोयोटा और सुजुकी की पार्टनरशिप के तहत आएगी। टोयोटा वेन्जा को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में अमेरिकन मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत 35 हजार डॉलर, यानी करीब 26.50 लाख रुपये रखी जा सकती है। इसका मुकाबला फोर्ड एग, होंडा पासपोर्ट और ह्यूंदै सेंटा एफई जैसी एसयूवी से होगा।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…