वाशिंगटन । दुनिया में 1.75 करोड़ से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने और 6.77 से अधिक मौतों के बीच अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के पूर्व में उम्मीदवार रहे हरमन केन की कोरोना वायरस से मौत की खबर आई है। केन वह शख्स थे, जिन्होंने कोविड-19 के खतरे को न तो कभी गंभीरता से लिया और न ही मास्क लगाने या सामाजिक दूरी के सुरक्षात्मक उपायों का पालन किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निकटतम सहयोगी हरमन केन की कोरोना से मौत की पुष्टि उनके ट्विटर अकाउंट और उनकी वेबसाइट पोस्ट से हुई। वेबसाइट के संपादक डेन केलाबेरी ने लिखा-हमारे बॉस, हमारे दोस्त और हममें से बहुतों के लिए पिता समान शख्स का निधन हो गया है।
74 वर्षीय हरमन कैंसर के पुराने इतिहास के चलते पहले ही जोखिम वाले समूह में शामिल थे, लेकिन उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर हर तरह से सुरक्षात्मक उपायों को लगातार दरकिनार किया। जून के अंत में ओक्लाहोमा स्थित तुलसा में ट्रंप के साथ विवादास्पद रैली में उन्होंने बिना मास्क पहने ही शिरकत की और कई लोगों के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की। उनकी मौत ने अमेरिका में मास्क और सामाजिक दूरी को नकारने वालों पर कई सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने उन्हें एक खास इनसान, देशभक्त और महान दोस्त कहा। अमेरिका में संक्रमण से होने वाली मौतें जहां 1.55 लाख पार हो चुकी हैं वहीं देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञ मान रहे हैं कि पुष्ट किए गए नए मामलों में दूसरा उछाल कम होता दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ वैज्ञानिक इसे पूरी तरह सही नहीं मानते हैं। इस बीच देश के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी ने कहा कि इस बारे में भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है। देश में अभी कुल मामले 46.35 लाख के पार हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…