नई दिल्ली। टॉरेंट गैस लिमिटेड ने लॉकडाउन में ढील के बाद पांच राज्यों में 21 सीएनजी स्टेशन शुरू किए हैं। गुजरात के टॉरेंट समूह की शहर गैस वितरण कंपनी ने कहा कि कुछ आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद उसने इन सीएनजी स्टेशनों को चालू किया है। टॉरेंट गैस के पास सात राज्यों के 32 जिलों में वाहनों के सीएनजी की खुदरा बिक्री और घरों में पाइप के जरिए गैस (पीएनजी) की आपूर्ति का लाइसेंस है। कंपनी ने 10 सीएनजी स्टेशन उत्तर प्रदेश में चालू किए है। इसके अलावा चार सीएनजी स्टेशन पंजाब, तीन-तीन गुजरात और तेलंगाना और एक राजस्थान में शुरू किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि उसके सीएनजी स्टेशन उन 56 नए बने सीएनजी स्टेशनों में हैं जिन्हें पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को एक वेब कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर टॉरेंट गैस के निदेशक जिनल मेहता ने कहा कि इन 21 सीएनजी स्टेशनों के चालू होने के साथ ही हम छोटे से समय में 58 सीएनजी स्टेशन शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने सभी परिचालन वाले क्षेत्रों में वाहनों के लिए सीएनजी ओर उद्योगों तथा घरों के लिए पीएनजी व्यापक रूप से उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है जिससे वह इन क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान दे सके। टॉरेंट गैस का लक्ष्य अपने परिचालन वाले क्षेत्रों में जून, 2021 तक 200 सीएनजी स्टेशन खोलने का है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…