Select Date:

सांसद को बताई अपनी समस्याएं और किया निराकरण कराने का आग्रह

Updated on 23-07-2020 05:51 PM
भिलाई। भगवान गणेश और माता दुर्गा जी की मूर्तियां बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मूर्तिकारो ने दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपने दिक्कतें बताई तथा उसके निराकरण का आग्रह किया। मूर्तिकारो ने बताया कि सरकार की अभी तक स्पष्ट गाइड लाइन  नहीं आने की वजह से उनका पूरा काम धाम चैपट हो गया है। सांसद श्री विजय बघेल ने मूर्तिकारों की  समस्याओं  के निराकरण के लिए जिले के कलेक्टर से बातचीत की है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव के चलते अभी लगभग प्रत्येक वर्ग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। गणेश चतुर्थी का पर्व अब सामने आ रहा है। भगवान गणेश एवं माता दुर्गा की मूर्तियां किस ऊंचाई की बनानी है। इसको लेकर राज्य सरकार गाइड लाइन जारी करने वाली है। लेकिन यह गाइड लाइन अभी तक जारी नहीं हुई जोकि इन मूर्तिकारों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सांसद को उनके निवास पर पहुंचे पीडि़त मूर्तिकारो ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव के चलते अभी सभी मूर्तिकार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सबसे बड़ी विडम्बना है कि राज्य सरकार मूर्ति बनाने के संबंध में स्पष्ट गाइड लाइन जारी करने में देरी कर रही है। इस कारण मूर्तियों के बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है जिससे उनके सामने रोजी.रोटी की समस्या पैदा हो गई है। 
राज्य सरकार ने मूर्ति बनाने के संबंध में अभी तक कोई गाइड लाइन जारी नही की है। गणेश चतुर्थी को अभी सिर्फ  एक महीने बचे हैं। जबकि मूर्तियों को बनाने और उसे सुखाने में बहुत समय लगता है। ऐसे में कुछ भी स्पष्ट नहीं होने के चलते दिक्कत आ रही है कि मूर्तियां कितनी ऊंचाई की बनाई जाए। गाइड लाइन नहीं आने के चलते मूर्ति बनाने में देरी हो रही है। मूर्ति नहीं बन पाएगी तो उन्हें तथा उनके परिवार के लोगों के समझ भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। गाइड लाइन नहीं होने के कारण अलग-अलग मूर्तिकार अलग.अलग साइज की मूर्तियां बना रहे हैं और अगर उन्हें बाजार में बेचने नहीं दिया जाएगा तो उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सांसद ने इस संबंध में जिले के कलेक्टर से बातचीत की है तथा उनसे मूर्तिकारों की समस्या का हल निकालने को कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.