तापमान कम करने के लिए कोरोना मरीजों के डिब्बों में नया पेंट कराएगा रेलवे, हर कोच पर आएगा एक लाख खर्च
Updated on
01-06-2020 08:45 PM
नई दिल्ली। रेलवे कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की देखभाल के लिए रखे गए 5200 कोचों में से 100 कोचों के भीतर की गर्मी कम करने के लिए एक खास तरह के पेंट का परीक्षण कर रहा है। पेंट बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि इस पेंट से डिब्बों के तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ जाएगी। पेंटिंग पर खर्च प्रति कोच लगभग एक लाख रुपए आएगा। यदि यह परीक्षण सफल रहा, तो इसका इस्तेमाल पांच हजार गैर-वातानुकूलित डिब्बों में किया जाएगा।
यह परीक्षण ऐसे समय किया जा रहा है, जब नीति आयोग ने गर्मियों में इन डिब्बों का भीतरी तापमान अधिक हो जाने को लेकर चिंता जताई है। रेलवे ने स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के मुताबिक, देश भर के 215 रेलवे स्टेशनों पर कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए 5,200 डिब्बों को तैयार किया है। इनमें से 100 डिब्बों पर नए रंग- रोगन का परीक्षण किया जा रहा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शोध डिजायन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा बताए गए मानकों पर अमल करते हुए उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के 100 डिब्बों की छतों पर पेंट लगाने का आदेश दिया गया है।
अधिकारी ने कहा परीक्षण के इस साल जून तक समाप्त होने की उम्मीद है और एक बार जब हम तापमान को कम से कम 5-6 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में सक्षम होते हैं, तब हम इसे बड़े पैमाने पर बढ़ाएंगे। अगर हम तापमान में कमी नहीं ला सकते हैं, तो इसमें पैसे और संसाधनों का निवेश करने का कोई मतलब नहीं है। एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि पेंटिंग की लागत प्रति कोच एक लाख रुपए आएगी है। इसमें पेंट और श्रम की लागत भी शामिल है। परीक्षण सफल रहा, तो इसका इस्तेमाल पांच हजार गैर-वातानुकूलित डिब्बों में किया जाएगा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…